फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc trainee conductors hunger strike at shimla

यहां ठप रह सकती है एचआरटीसी बस सेवाएं, ये है वजह

Mon, 23 Apr 2018 08:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 23 Apr 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
hrtc trainee conductors hunger strike at shimla

राजधानी शिमला सहित जिले भर में  एचआरटीसी की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। शिमला में चलने वाली स्कूल बस सर्विस के प्रभावित रहने और ओल्ड बस से आईएसबीटी के लिए चलने वाली शटल बस सर्विस के ठप होने की भी आशंका है। 

विज्ञापन


प्रशिक्षित परिचालकों की हड़ताल के चलते एचआरटीसी प्रबंधन के लिए बसों का संचालन मुश्किल हो गया है। रविवार को भी राजधानी शिमला सहित जिला भर के कई रूटों पर बस सेवा प्रभावित रही। 
विज्ञापन


रविवार को प्रशिक्षित परिचालकों ने रूट पूरे कर बसों से उतरना शुरू कर दिया है। सोमवार को स्थिति और अधिक बिगड़ सकती है। दूसरी और विधानसभा के बाहर प्रशिक्षित परिचालकों का क्रमिक अनशन भी जारी है। रविवार को 12 प्रशिक्षित परिचालक अनशन पर बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं प्रभावित होंगी स्कूल बसें और सिंगल बस सर्विस

hrtc trainee conductors hunger strike at shimla

एचआरटीसी के सभी डिपो में कंडक्टरों की कमी के कारण प्रशिक्षित कंडक्टरोें को बसों के साथ चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण के नाम पर पिछले तीन सालों से सैकड़ों कंडक्टर एचआरटीसी की बसों में सेवाएं दे रहे हैं

लेकिन सरकार की ओर से कोई स्थायी नीति न बनाए जाने के बाद अब प्रशिक्षित कंडक्टरों ने आंदोलन का रास्ता चुन लिया है। मौजूदा समय में एचआरटीसी के पास नियमित और अनुबंध वाले इतने कंडक्टर नहीं हैं

जिनसे सभी रूटों पर बसों का संचालन हो सके ऐसे में सोमवार से एचआरटीसी के बस रूट फेल होने की पूरी संभावना है, ऐसे में राजधानी शिमला सहित जिले भर के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

कंडक्टरों की कमी से रूट प्रभावित न हो इसके लिए एचआरटीसी प्रबंधन हर संभव प्रयास कर रहा है। सोमवार को हमारी पहली प्राथमिकता स्कूल बसों के सभी रूट संचालित करने और ऐसे रूट जहां सिर्फ एचआरटीसी की सिंगल बस सर्विस है को संचालित करने की रहेगी।- देवासेन नेगी, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी

कंडक्टर न होने से शैनल रूट पर नहीं गई बस

hrtc trainee conductors hunger strike at shimla

रविवार को कंडक्टर न होने के कारण शिमला से शैनल रूट पर बस रवाना नहीं की जा सकी। यह बस शाम सात बजे लक्कड़ बाजार बस स्टैंड से शैनल के लिए रवाना होती है। बस न जाने के कारण ढली, मशोबरा, बल्देयां, क्रैगनेनों, पधोड़ा सहित अन्य इलाकों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

बस रूट पर न जाने के कारण सोमवार सुबह भी शैनल से शिमला के लिए बस उपलब्ध नहीं होगी। शिमला से नहेवट रूट पर भी बस सेवा के संचालन पर संशय है। हफ्ते के पहले दिन स्कूली बच्चों, कर्मचारियों, सब्जी उत्पादकों सहित अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed