एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आपका बस में एडवांस बुकिंग कर इस दिवाली घर जाने का प्लान है तो आपके लिए एक बुरी खबर है। 23 और 24 अक्तूबर को एचआरटीसी ने सभी साधारण और लग्जरी बसों की ऑनलाइन और एडवांस बुकिंग बंद कर दी है।
एचआरटीसी के ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पर बुकिंग बंद करने को लेकर मैसेज दिया जा रहा है। वहीं एचआरटीसी के टिकट काउंटरों पर भी 23 और 24 अक्तूबर की एडवांस बुकिंग नहीं की जा रही। लोग इससे परेशानी झेल रहे हैं।
साधारण बसों के अलावा एचआरटीसी की वोल्वो बसों की बुकिंग भी दो दिनों के लिए रोक दी है। दिवाली के चलते 23 अक्तूबर की आनलाइन और एडवांस बुकिंग रोकी है।
बसस्टैंड पर मिलेगी टिकट
24 अक्तूबर को यात्रियों को करंट बुकिंग की सुविधा दी जाएगी। यात्री बसें रवाना होने से पहले बस स्टैंड में काउंटरों से टिकट प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे में यदि आप भी घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट की व्यवस्था काउंटर पर जाकर ही करनी होगी।
वोल्वो में 80 फीसदी पहुंची बुकिंग
एचआरटीसी की वोल्वो बसों में एडवांस बुकिंग करीब 80 फीसदी तक पहुंच गई है। शिमला, दिल्ली और मनाली रूटों पर चलने वाली वोल्वो की बुकिंग में सबसे अधिक तेजी है। शिमला-दिल्ली रूट पर 26 अक्तूबर के लिए अधिकतर वोल्वो बसें पैक हैं।