फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC pensioners ultimatum to himachal government

HRTC पेंशनरों ने दिया सरकार को अल्टीमेटम, करेंगे सचिवालय का घेराव

Wed, 28 Jun 2017 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 28 Jun 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
HRTC pensioners ultimatum to himachal government

एचआरटीसी पेंशनर्स ने मांगों को लेकर सचिवालय का घेराव करने की चेतावनी दी है। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक ऊना मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष बलराम पुरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश सरकार को पेंशनरों की समस्याओं को हल करने के लिए 15 जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया गया। यदि इस समय अवधि तक समस्याओं को हल नहीं किया जाता है तो मजबूरन सचिवालय का घेराव करना पड़ेगा।

विज्ञापन


बलराम पुरी ने कहा कि दो-दो माह बीत जाने के बावजूद उन्हें पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मई माह की पेंशन अभी तक जारी नहीं की गई है। इससे भी अधिक जुलाई 2016 से सेवानिवृत्त हुए निगम कर्मियों को न तो अभी तक पेंशन लगी है और न ही उन्हें कोई वित्तीय लाभ दिया जा रहा है। महंगाई भत्ते की 6-6 फीसदी की दो किस्तें अभी तक लंबित हैं। जबकि, सेवारत कर्मियों को 12 फीसदी भत्ते का भुगतान अक्तूबर 2016 में कर दिया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि निगम प्रबंधन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। अक्तूबर 2015 के बाद से अभी तक ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट भी नहीं दी गई है। निगम के कई पेंशनर्स बुढ़ापे में बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं, जबकि उनके पास दवाओं तक के लिए पैसे नहीं हैं। 30  से 35 सालों तक निगम में जनता की सेवा करने के बाद उन्हें अपने हक के लिए लड़ाई लड़नी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंशनर्स ने स्थायी समाधान के लिए कई बार मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से भी गुहार लगाई, लेकिन किसी ने भी उनकी समस्या को हल करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि पेंशनर्स के तमाम वित्तीय हकों को मिला कर निगम के खाते में करीब 52 करोड़ की देनदारियां पेंडिंग हैं। बलराम पुरी ने कहा कि मंच ने प्रदेश सरकार के समक्ष कुछ मांगें भी रखी हैं।

जिनमें सीएम की घोषणा के मुताबिक पेंशनर्स की समस्याओं का स्थायी समाधान, हर माह पेंशन का स्थायी भुगतान, ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट का भुगतान, महंगाई भत्ते का भुगतान, 60-65 और 70 साल की उम्र में 5, 10 और 15 फीसदी पेंशन वृद्धि दी जाए। इसके साथ ही मेडिकल बिलों का भुगतान, रिटायर हो रहे कर्मचारियों के 20 साल पूरे होने पर विशेष इनक्रीमेंट तथा 4-9-14 का लाभ देने की मांग की है। 


इस मौके पर मंच के प्रदेश महामंत्री वीर सिंह चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष चमन लाल पुंडीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृज लाल ठाकुर, चंबा के अध्यक्ष दीवान चंद ठाकुर, उपाध्यक्ष बिहारी लाल ठाकुर, कुल्लू जिला के सचिव जीत राम, नालागढ़ से बाबू राम, ऊना से रमेश शर्मा, हमीरपुर से उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, नाहन से अशोक शर्मा, भूप चंद अत्री, कृपाल पठानिया, प्रोमिला ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed