फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc operating special buses to various shaktipeeth during navratri

शक्तिपीठों के दर्शनों के लिए स्पेशल बसें चला रहा है एचआरटीसी, जानिए कहां-कहां मिलेगी सुविधा

Thu, 21 Sep 2017 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 21 Sep 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
 hrtc operating special buses to various shaktipeeth during navratri

नवरात्र के उपलक्ष्य पर परिवहन निगम ने हिमाचल और बाहरी राज्यों के लिए स्पेशल बसें चलाने का फैसला लिया है। यह बसें हिमाचल के शक्तिपीठों से बाहरी राज्यों के लिए चलाई जा रही हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड से भी हिमाचल के लिए आन डिमांड बसें चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन


परिवहन निगम की ओर से यह सुविधा नवरात्रों तक रहेगी। आर्डिनरी के  अलावा लग्जरी बसें भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उपलब्ध रहेंगी। 
परिवहन निगम ने 40 बसें चलाने का फैसला लिया है। इसमें 20 बसें शक्तिपीठों से चलाई जाएंगी जबकि अन्य बसें आन डिमांड उपलब्ध रहेंगी। 

परिवहन निगम का कहना है कि अगर हिमाचल के किसी भी शक्तिपीठ पर 40 या इससे अधिक सवारियां होती हैं तो श्रद्धालु नजदीक आरएम को फोन कर यह सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। यह बसें ज्वालाजी, चिंतपूर्णी, शिमला, चामुंडा, नैणी देवी, बज्रेश्वरी माता के मंदिर से चलाई जाएंगी। 
विज्ञापन


निगम का मानना है कि परिवहन निगम की इस व्यवस्था से जहां श्रद्धालुओं को सफर करने में आसानी होगी, वहीं परिवहन निगम को भी इसका फायदा मिलेगा। परिवहन निगम की लग्जरी बसों में श्रद्धालुओं के लिए आरामदायक सफर होगा। बसों में लोगों को स्वच्छ पानी के साथ लोगों को माता के भजन भी सुनने को मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्र पर परिवहन निगम को स्पेशल बसें चलाने को कहा है। शक्तिपीठों के अलावा बाहरी राज्यों से भी आन डिमांड स्पेशल बसें चलाने का फैसला लिया है। - जीएस बाली, परिवहन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed