फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC News Bus service from Kullu to Kaza started after eight months Timings and Fares

HRTC News: कुल्लू से काजा के लिए आठ महीने बाद बस सेवा शुरू, जानें टाइमिंग और किराया

Mon, 01 Jul 2024 05:50 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 01 Jul 2024 05:50 PM IST
सार

एचआरटीसी ने कुल्लू-काजा वाया कुंजम दर्रा बस सेवा शुरू कर दी है। 224 किमी के सफर में सवारियों को 497 रुपये किराया देना होगा।

विज्ञापन
HRTC News Bus service from Kullu to Kaza started after eight months Timings and Fares
कुल्लू-काजा वाया कुंजम दर्रा बस सेवा शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्पीति घाटी के लोगों के लिए राहत की खबर है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के केलांग डिपो ने सोमवार से कुल्लू-काजा वाया कुंजम दर्रा बस सेवा शुरू कर दी है। कुल्लू बस अड्डा से बस सुबह 4:00 बजे रवाना हुई।

विज्ञापन


आठ महीने बाद कुल्लू-काजा के बीच बस सेवा शुरू होने से स्पीति घाटी के लोगों के साथ पर्यटकों को टैक्सियों के महंगे सफर से राहत मिलेगी। आम लोग भी काजा से कुल्लू पहुंचने में टैक्सियों में महंगे सफर करने को मजबूर थे। 224 किमी के सफर में सवारियों को 497 रुपये किराया देना होगा। बीते वर्ष यह बस चार जुलाई को शुरू हुई थी। 15 अक्तूबर को बस सेवा बंद कर दी थी। एचआरटीसी केलांग डिपो ने तमाम हालातों का जायजा लेने के बाद काजा के लिए बस सेवा चलाई है।
विज्ञापन


बस कुल्लू-मनाली-अटल टनल रोहतांग के रास्ते कोकसर-ग्रांफू सड़क से कुंजम दर्रा होकर आवाजाही करेगी। स्पीति घाटी के लोगों के साथ सैलानी भी इस बस के चलने का इंतजार कर रहे थे। क्षेत्रीय प्रबंधक केलांग का कार्यभार देख रहे आयुष उपाध्याय ने कहा कि बस सेवा कुल्लू से काजा के लिए शुरू कर दी है। बस कुल्लू बस अड्डा से काजा के लिए सुबह 4:00 बजे प्रस्थान करेगी। काजा से कुल्लू के लिए बस के चलने का समय सुबह 5:00 बजे रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed