{"_id":"5c8fae1cbdec222dc912feba","slug":"hrtc-joint-coordination-committee-demands-from-management","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटाइम भुगतान और पदोन्नति के लिए आयोग से अनुमति ले एचआरटीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटाइम भुगतान और पदोन्नति के लिए आयोग से अनुमति ले एचआरटीसी
Mon, 18 Mar 2019 08:11 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 18 Mar 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति ने निगम प्रबंधन से कर्मचारियों की दो मुख्य मांगों में कर्मचारियों की पदोन्नतियां और ओवरटाइम के भुगतान को चुनाव आयोग से उठाने की मांग की गई है। कर्मचारियों की यह मामला काफी समय से लंबित था।
विज्ञापन
बीओडी की बैठक में इस प्रस्ताव को मजूरी मिल गई है, लेकिन आचार संहिता के चलते यह मामला लटक गया है। संयुक्त समन्वय समिति के सचिव राजेंद्र ठाकुर और पदाधिकारी खेमेंद्र गुप्ता ने बताया कि एचआरटीसी के परिचालक 30 साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
कई कर्मचारी ऐसे हैं, जो बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। साथ ही कर्मचारियों और पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का भी भुगतान नहीं हो रहा है। एसोसिएशन ने इन मांगों को निगम प्रबंधन से भी उठाया, लेकिन आचार संहिता का हवाला देते हुए यह मांगें टाल दी गई हैं।
विज्ञापन