{"_id":"64c261928ea3e10c68050a1b","slug":"hrtc-good-work-action-will-be-taken-on-respect-negligence-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC: एचआरटीसी प्रबंध निदेशक की दो टूक- अच्छा काम किया तो सम्मान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC: एचआरटीसी प्रबंध निदेशक की दो टूक- अच्छा काम किया तो सम्मान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Fri, 28 Jul 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 28 Jul 2023 05:00 AM IST
सार
एचआरटीसी के चालकों और परिचालकों को अच्छा काम करने पर निगम प्रबंधन सम्मानित करेगा। कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) के चालकों और परिचालकों को अच्छा काम करने पर निगम प्रबंधन सम्मानित करेगा। कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। साथ ही लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी होगी। वीरवार को निगम मुख्यालय में एचआरटीसी चालक यूनियन के साथ बैठक में प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि निगम के बहुत से चालक और परिचालक पूरी ईमानदारी के साथ बेहतरीन काम कर रहे हैं, यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं, निगम की आय बढ़ाने के लिए यात्रियों को निगम की बसों में सफर के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
यातायात नियमों का पालन करते हैं, ऐसे कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा ताकि अन्य कर्मचारी भी प्रोत्साहित हों। काम में कोताही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों से दुर्व्यवहार, ड्यूटी में कोताही और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को नही बख्शा जाएगा। परिचालकों को उपनिरीक्षक पदोन्नति की तर्ज पर चालकों को भी वरिष्ठ चालक पदनाम देने पर भी बैठक में चर्चा हुई। कर्मचारियों के मार्च 2019 से लंबित ओवर टाइम और रात्रि भत्ते को बजट की उपलब्धता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से भुगतान का भी निर्णय लिया गया। परिवहन निगम को आगे बढ़ाने और आय के स्रोत बढ़ने को लेकर भी यूनियन के सुझाव लिए गए। बैठक में निगम के कार्यकारी निदेशक विवेक चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिस दिन कर्मियों को मिलेगा, उसी दिन लूंगा वेतन : रोहन
एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बैठक में कहा कि कर्मचारियों को निर्धारित दिन पर ही वेतन मिले इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। लंबे समय से वित्तीय संकट के कारण कर्मचारियों को वेतन और पेंशनरों को पेंशन में विलंब हो रहा है। भविष्य में जिस दिन निगम के कर्मियों को वेतन मिलेगा, वह भी उसी दिन वेतन लेंगे।
विज्ञापन