फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC furniture used by govt officers at home

निगम के पैसे से खरीदे फर्नीचर को अपने घर ले गए अधिकारी

Fri, 07 Sep 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 07 Sep 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
HRTC furniture used by govt officers at home

हिमाचल पथ परिवहन निगम के फर्नीचर को एक आईपीएस अधिकारी अपने घर ले गए। आईपीएस अधिकारी ने स्वयं इस बात को माना है। बाकायदा, उन्होंने इस बारे में निगम प्रबंधन को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


इसमें कहा है कि एक स्टडी टेबल और एक डबल बेड बॉक्स, नवंबर 2015 में इस्तेमाल किया था। यह सामान अब खराब हो गया है। इसकी मरम्मत भी नहीं हो सकती है। ऐसे में उन्होंने इसकी भरपाई करने की बात कही है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सामान गायब होने को लेकर निगम प्रबंधन ने उक्त आईपीएस अधिकारी के पूर्व निजी सचिव को नोटिस भी जारी किया था। निगम का मानना है कि फर्नीचर समेत कई अन्य महंगा सामान पूर्व उपाध्यक्ष के आवास, कार्यालय के लिए खरीदा गया था, लेकिन पूर्व कांग्रेस सरकार ने उपाध्यक्ष को एचआरटीसी से हटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सामान कहां गया है, शुरू में इसका पता नहीं चल पाया। बाद में पता चला कि निगम के पूर्व वरिष्ठ निजी सचिव ने इस सामान को अपने कब्जे में लिया। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद सामान जमा नहीं करवाया। इसके चलते हाल ही में निगम प्रबंधन ने उन्हें नोटिस जारी किया। नोटिस में 21 आइटम तारादेवी रेस्टहाउस के रिकॉर्ड से गायब पाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed