फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC facing financial scarcity of 1400 crore rupee not in favour of electric buses

HRTC: आर्थिक तंगी से जूझ रहे एचआरटीसी को इलेक्ट्रिक बसें खरीदने का संकट

Mon, 20 Mar 2023 01:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 20 Mar 2023 01:39 PM IST
सार

हिमाचल पथ निगम प्रबंधन कर्ज लेकर डीजल बसों के बदले नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के पक्ष में नहीं है।

विज्ञापन
HRTC facing financial scarcity of 1400 crore rupee not in favour of electric buses
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब 1400 करोड़ की आर्थिक तंगी से जूझ रहे हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को 1500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए माली संकट खड़ा गया है। एक-एक करोड़ की ई-बसों को खरीदने के बाद निगम के कारोबार में कोई ज्यादा वृद्धि नहीं होगी। ऐसी स्थिति में निगम प्रबंधन महंगी बसों को खरीदकर कोई वित्तीय जोखिम नहीं उठाना चाहता है।

विज्ञापन


हिमाचल पथ निगम प्रबंधन कर्ज लेकर डीजल बसों के बदले नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के पक्ष में नहीं है। डीजल बसों की अपेक्षा दोगुनी कीमत अदा करके इलेक्ट्रिक बसों खरीदने से कतरा रहा है। प्रबंधन 1500 इलेक्ट्रिक बस को ऋण लेकर अपने बेड़े में जुटा भी लेता हैं तो निगम की आय में ज्यादा वृद्धि नहीं होगी।
विज्ञापन


डीजल बसों को बराबर क्षमता में ही ई बसों में सवारियां यात्रा कर पाएंगी।  पथ परिवहन निगम के अधिकारी बताते हैं कि प्रबंधन अपनी डीजल बसों के फ्लीट के बदले निजी क्षेत्र की भागीदारी से वैट लीजिंग ई-बसें खरीदकर रूट में चलाने के पक्ष में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैट लीजिंग में ई बसें खरीदने से निगम पर वित्तीय बोझ से बचा जा सकेगा। वैट लीजिंग की ई-बसें खरीदने के लिए निजी क्षेत्र को ही बैंकों से ऋण लेना होगा। यह मामला निगम प्रबंधन ने सरकार के समक्ष भी रख दिया है ताकि इस मामले पर अगला कदम उठाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed