फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC employees retired till 2016 will get pension from July 31

2016 तक सेवानिवृत्त हुए एचआरटीसी कर्मचारियों को इस दिन से मिलेगा पेंशन लाभ

Tue, 23 Jul 2019 08:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Jul 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
HRTC employees retired till 2016 will get pension from July 31

एचआरटीसी से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को 31 जुलाई से पेंशन लाभ मिलने शुरू हो जाएंगे। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने यह जानकारी सचिवालय में आयोजित एचआरटीसी सेवानिवृत्त कल्याण मंच की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2016 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन लाभ 31 जुलाई से अदा कर दिए जाएंगे। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई भत्ता स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 134 से बढ़ाकर 140 किया जाएगा। इससे एचआरटीसी पर 3 करोड़ 60 लाख रुपये का वित्तीय भार पड़ेगा। 
विज्ञापन


गोविंद ठाकुर ने कहा कि पेंशनरों को हर महीने समय पर पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दीपावली से 4 फीसदी अंतरिम राहत प्रदान की जाएगी। इससे निगम पर 2 करोड़ 16 लाख रुपये वित्तीय बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चिकित्सा भत्ते जो 1.20 करोड़ रुपये के करीब है और आगामी 6 महीने के भीतर प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को कर्मचारियों के लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।

बैठक में परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, एमडी संदीप भटनागर, कार्यकारी निदेशक, वित्त नियंत्रक, महाप्रबंधक और सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित थे।  


लंबे समय बाद पेंशनरों के साथ हुई बैठक 
परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने लंबे समय बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ बैठक की। मंत्री की ओर से दिए गए आश्वासन से सेवानिवृत्त कर्मचारी गदगद है। सेवानिवृत कर्मचारियों ने पूर्व में उनका महंगाई भत्ता 113 प्रतिशत से 134 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed