फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc employees meeting in hamirpur

चार महीने का रात्रि भत्ता जारी करे एचआरटीसी प्रबंधन: चालक संघ

Mon, 07 Aug 2017 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 07 Aug 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
hrtc employees meeting in hamirpur

हिमाचल पथ परिवहन निगम चालक संघ की बैठक प्रदेशाध्यक्ष मानसिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही समस्या के समाधान के लिए परिवहन मंत्री जीएस बाली को भेजने के लिए मांगपत्र भी तैयार किया।

विज्ञापन


कर्मचारियों ने मार्च 2017 के बाद चार माह का रात्रि भत्ता और 4-9-14 का 38 फीसदी एरियर और दस फीसदी डीए की बकाया राशि का भुगतान करने की मांग की है। अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि अब तक कर्मचारियों ने महज 30 फीसदी साप्ताहिक अवकाश ही काटे हैं। कर्मचारियों के 70 फीसदी अवकाश शेष हैं।
विज्ञापन


प्रबंधन साप्ताहिक अवकाश पर आए दिन नए फरमान जारी कर रहा है, जबकि स्टाफ शार्टेज का हवाला देकर कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश तक काटने नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों ने प्रबंधन से मांग की है कि उनके शेष अवकाश नए साल में जोड़े जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही कर्मचारियों ने निगम को रोडवेज  बनाने की मांग की है। साथ ही मांग की है कि अगर सरकार निगम को रोडवेज बनाने में सक्षम नहीं है तो निगम के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया जाए, जिससे एचआरटीसी पेंशनरों को पेंशन के लिए भटकना न पड़े।

इस मौके पर बैठक में उपाध्यक्ष शिव कुमार, विक्रम सिंह, सुरेश, जगरनाथ, सुभाष शर्मा, पवन ठाकुर और अमर नाथ आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed