फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC drivers and conductor did not get overtime for 19 months

एचआरटीसी के चालकों और परिचालकों को 19 महीने से नहीं मिला ओवरटाइम

Wed, 27 Mar 2019 06:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Mar 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
HRTC drivers and conductor did not get overtime for 19 months
फाइल फोटो

एचआरटीसी के चालकों और परिचालकों को पिछले 19 महीनों से नाइट और ओवरटाइम का भुगतान नहीं हुआ है। नाइट और ओवरटाइम के भुगतान के बिना ही इनकी सेवाएं ली जा रही हैं।

विज्ञापन


स्टाफ की किल्लत के चलते एचआरटीसी अपने चालकों-परिचालकों से निर्धारित घंटों के मुकाबले अतिरिक्त ड्यूटी ले रहा है। इतना ही नहीं लंबी दूरी के रूटों पर रात्रि सेवा में ड्यूटी देने वाले चालकों और परिचालकों को भी नाइट अलाउंस नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन


एचआरटीसी इंप्लाइज फेडरेशन (इंटक) के महासचिव देसराज शर्मा ने बताया कि 19 माह से चालक-परिचालकों को नाइट ओवरटाइम का भुगतान नहीं हुआ है। इसके अलावा 16 महीनों से कर्मचारियों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की अभी तक पेंशन शुरू नहीं हुई है। एचआरटीसी के ड्राइवर कंडक्टर और रिटायर्ड कर्मचारी वित्तीय लाभ न मिलने के कारण परेशान हैं।


कई बार निगम प्रबंधन के समक्ष यह समस्याएं उठाई गई हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है। 2 अप्रैल को शिमला में होने वाले इंटक के सम्मेलन में इन समस्याओं पर चर्चा कर आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed