{"_id":"5b6e95374f1c1b49778b7446","slug":"hrtc-dharamshala-dm-suspended-by-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवित को मृत बता रिपोर्ट देने वाला एचआरटीसी का डीएम निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवित को मृत बता रिपोर्ट देने वाला एचआरटीसी का डीएम निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
ऊना में दुकान के किराया वसूली मामले की जांच के बाद दोषी पाए जाने पर हिमाचल सरकार ने एचआरटीसी धर्मशाला के मंडलीय प्रबंधक दलजीत सिंह को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हमीरपुर मंडल में डीएम रहते हुए दलजीत ने ऊना में एचआरटीसी की दुकान एक आवेदक को लीज पर दी थी।
विज्ञापन
इस व्यक्ति से कई सालों तक दुकान का किराया नहीं वसूला गया। यह रिकवरी 61 लाख रुपये तक पहुंच गई थी। जब सरकार ने डीएम को रिकवरी करने के आदेश दिए तो उन्होंने अपनी रिपोर्ट में उक्त व्यक्ति को मृत दर्शा दिया था।
विज्ञापन
जबकि जांच के बाद पाया गया कि दुकानदार जीवित है। इसके चलते सरकार ने डीएम के खिलाफ कार्रवाई की है। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने निलंबन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस मामले की जांच को पुन: कमेटी गठित की।
विज्ञापन
उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन को निर्देश दिए कि वे निलंबित किए डीएम का पक्ष भी सुने। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ परिवहन निगम सख्ती से पेश आएगा।