फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC Delhi Leh Bus not plying on route from 28 July due to disaster and flash floods no passengers

HRTC Delhi Leh Bus: देश के सबसे लंबे लेह-दिल्ली रूट की बस को नहीं मिल रहे यात्री

Wed, 09 Aug 2023 01:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 09 Aug 2023 01:38 PM IST
सार

सवारियां न मिलने से निगम को 28 जुलाई से लेह-दिल्ली के बीच अस्थायी तौर पर बस संचालन रोकना पड़ा और अब बस केलांग बस अड्डे में ही खड़ी है।

विज्ञापन
HRTC Delhi Leh Bus not plying on route from 28 July due to disaster and flash floods no passengers
एचआरटीसी लेह-दिल्ली बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुदरत का कहर क्या बरपा, देश के सबसे लंबी लेह-दिल्ली (1026 किमी) रूट की बस खड़ी हो गई है। सवारियां नहीं मिलने से एचआरटीसी को लाखों का नुकसान हो रहा है। आठ जुलाई को प्रदेशभर में हुई भारी बारिश के बाद से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने से लेह-दिल्ली रूट की बस सेवा भी बंद हो गई। 15 जुलाई को स्थिति में थोड़ी सुधार हुआ तो एचआरटीसी के केलांग डिपो ने लेह-दिल्ली के बीच 27 जुलाई तक बस सेवा को जारी रखा।

विज्ञापन


लेकिन सवारियां न मिलने से निगम को 28 जुलाई से लेह-दिल्ली के बीच अस्थायी तौर पर बस संचालन रोकना पड़ा और अब बस केलांग बस अड्डे में ही खड़ी है। 15 सितंबर से वैसे भी लेह के लिए सड़क अधिकारिक तौर पर बंद हो जाता है। केलांग डिपो के अड्डा प्रभारी संजय कार्की ने बताया कि लेह- दिल्ली के सवारियों के लिए बस केलांग बस अड्डे तैयार रहती है, लेकिन सवारियां नहीं मिलने से बस 28 जुलाई से खड़ी है। 
विज्ञापन


दर्रों से होकर रोमांचक सफर
इस रूट पर चलने वाली बस यात्रियों को रोमांचक सफर करवाती है। यात्री बारालाचा 16,500, नकिल्ला 15,547, तंगलंगला 17,480 और लाचुंग दर्रा (16,616 फीट) ऊंचे दर्रे से होकर गुजरती है। पर्यटक व आम सवारी मात्र 1736 रुपये में 1026 किमी के सफर का आनंद लेती है। निगम ने इस रूट पर आठ जून से बस सेवा को शुरू किया था। अभी एक माह भी बस संचालन नहीं हो पाया है। शुरुआत दौर में इस रूट पर निगम को अच्छी बुकिंग आई और निगम ने इस रूट पर एक और फैसला लिया था। लेकिन खराब मौसम और आपदा ने इस रूट को ही प्रभावित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केलांग डिपो का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज
एक हजार से अधिक किमी का सफर और ऊंचे-ऊंचे दर्रों से होकर गुजरने वाली इस बस सेवा के लिए केलांग डिपो का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed