फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc declared written test result 2017 of conductor tmpa recruitment

कंडक्टर भर्ती में 3816 अभ्यर्थी पास, यहां देखिए पूरा रिजल्ट

Fri, 29 Sep 2017 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 29 Sep 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
hrtc declared written test result 2017 of conductor tmpa recruitment

प्रदेश पथ परिवहन निगम ने टीएमपीए (कंडक्टर) की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 27,780 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी। इसमें से 3816 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास की है। परिवहन निगम की ओर से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को जल्द ही प्रमाण पत्र की जांच पड़ताल के लिए कार्यालय बुलाया जाएगा।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें रिजल्ट...

तीन अक्तूबर से कॉल लेटर जारी किए जाएंगे। एचआरटीसी के डीएम अनिल सेन ने इसकी पुष्टि की है। एचआरटीसी से मिली जानकारी के मुताबिक कंडक्टर लिखित परीक्षा में एक्स सर्विसमैन, स्वतंत्रता सेनानी और अन्य आरक्षित पदों को भरने के लिए इस श्रेणी के अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में भाग नहीं लिया है।
विज्ञापन


ऐसे में यह पद अब सामान्य श्रेणी से भरे जा सकते हैं। परिवहन निगम में लंबे समय से कंडक्टर की कमी चल रही थी। निगम की नई बसें कौशल विकास निगम के तहत प्रशिक्षु कंडक्टरों के सहारे चलाई जा रही थी। अब 1300 पद भरे जाने से निगम में कंडक्टरों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षु कंडक्टर के लिए भी बनेगी पॉलिसी
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा है कि एचआरटीसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षु कंडक्टर के लिए भी निगम प्रबंधन पॉलिसी तैयार कर रहा है। इस पॉलिसी को हाईकोर्ट के समक्ष पेश किया जाना है। कोर्ट के  आदेशानुसार ही इनको तैनाती दी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed