फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC conductor tampering with ticket machine give fake tickets to passengers

HRTC News: मशीन से छेड़छाड़ कर सवारियों को दिए 4500 रुपये के फर्जी टिकट

Wed, 27 Dec 2023 12:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/परवाणू
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/परवाणू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 27 Dec 2023 12:47 PM IST
सार

फ्लाइंग स्क्वायड ने बस में टिकट की जांच की तो उसमें सवारियों के पास करीब 4,500 रुपये के फर्जी टिकट पाए गए। टिकट की कोरी पर्ची पर पेन से टिकट बनाए गए थे।

विज्ञापन
HRTC conductor tampering with ticket machine give fake tickets to passengers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला से बद्दी आ रही पथ परिवहन निगम की एक बस के परिचालक का कारनामा तो देखिए। टिकट मशीन से छेड़छाड़ कर परिचालक ने पहले खाली पर्चियां निकाली फिर उसमें हाथ से 4,500 रुपये के फर्जी टिकट बना दिए। परिचालक ने सवारियों को मशीन खराब होने का हवाला दिया था। 

विज्ञापन


परिचालक टिकट मशीन में इस तरह एंटर का बटन दबाता कि पर्ची कोरी ही निकलती। पथ परिवहन निगम सोलन की फ्लाइंग स्क्वायड ने सोमवार को जब औचक निरीक्षण तो यह पाया। जब परिचालक से इसका हिसाब मांगा गया तो वह दिखाने में असमर्थ रहा। टीम ने परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। आगामी कार्रवाई वहीं करेंगे। उधर, परिचालक की टिकट मशीन की जांच करने की भी बात की जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंबाला से बद्दी आ रही परवाणू डिपो की बस को पिंजौर में फ्लाइंग स्क्वायड निगम की जांच टीम ने रोका। इस दौरान जब उन्होंने इस बस में सवारियों से टिकट की जांच की तो उसमें सवारियों के पास करीब 4,500 रुपये के फर्जी टिकट पाए गए। टिकट की कोरी पर्ची पर पेन से टिकट बनाए गए थे। परिचालक के पास इसका कोई हिसाब नहीं था। टीम ने मौके पर इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों और आरएम परवाणू को भी भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस बारे में हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सोलन डिपो सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि अंबाला से बद्दी आ रही परिवहन निगम की बस को फ्लाइंग टीम ने पिंजौर में जांच के लिए रोका तो उसमें सवारियों के पास करीब 4,500 रुपये के फर्जी टिकट मिले। इस दौरान परिचालक से इसका जवाब मांगा तो वह उसे बताने में असमर्थ रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed