{"_id":"6a578fae54fc102e9f0a9f4c","slug":"hrtc-buses-wont-sputter-mid-journey-lubricants-and-engine-oil-have-arrived-shimla-news-c-19-sml1002-753995-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचआरटीसी की रास्ते में नहीं हांफेगी बसें, लुब्रिकेंट्स, इंजन ऑयल पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचआरटीसी की रास्ते में नहीं हांफेगी बसें, लुब्रिकेंट्स, इंजन ऑयल पहुंचा
विज्ञापन
जिले के 11 बस डिपो में पहुंची आपूर्ति, टायरों की आपूर्ति भी दो दिन के भीतर करने का निगम कर रहा है दावा
बसों की समय पर होगी मरम्मत, रूटों संचालन में होगा सुधार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के डिपो में दो महीने से चल रही लुब्रिकेंट्स, इंजन ऑयल, स्टीयरिंग ऑयल, ब्रेक ऑयल और ग्रीस की कमी अब दूर हो गई है।
एचआरटीसी के शिमला डिवीजनल स्टोर में लुब्रिकेंट्स की सप्लाई पहुंच चुकी है, जिसे डिवीजन के सभी 11 डिपो में भेजा जा रहा है। वहीं बसों के लिए नए और रिट्रेडेड टायरों की सप्लाई भी अगले एक-दो दिनों में पहुंच जाएगी। इसके लिए टेंडर आवंटित किया जा चुका है। बसों की मरम्मत के लिए जरूरी लुब्रिकेंट्स और टायरों की खेप पहुंचने के बाद अब सभी डिपो में निर्धारित समय पर बसों का रखरखाव संभव हो सकेगा। इससे विभिन्न रूटों पर बस सेवाओं में भी सुधार देखने को मिलेगा। प्रदेश के सभी एचआरटीसी डिवीजनल स्टोर्स में लुब्रिकेंट्स की सप्लाई शुरू हो गई है और जल्द ही टायरों की आपूर्ति भी शुरू हो जाएगी।
राजधानी शिमला के तारादेवी स्थित डिवीजनल स्टोर से बुधवार को शिमला लोकल, ढली और तारादेवी डिवीजनल वर्कशॉप एवं डिपो को लुब्रिकेंट्स की सप्लाई भेज दी गई। इसके अलावा रिकांगपिओ, रामपुर, करसोग, सोलन, नाहन, परवाणू और नेरवा डिपो के लिए भी सामग्री रवाना की जा रही है। शिमला डिवीजन के तहत करीब 1,300 बसें संचालित होती हैं। इन डिपो में चल रही बीएस-3, बीएस-4 और बीएस-6 बसों के लिए आवश्यक लुब्रिकेंट्स और इंजन ऑयल उपलब्ध करा दिए हैं। इंजन ऑयल के अलावा स्टीयरिंग ऑयल, ब्रेक ऑयल, चेसिस ग्रीस और बेयरिंग ग्रीस जैसी जरूरी सामग्री मिलने से निगम के डिपो में आ रही दिक्कतें भी समाप्त हो जाएंगी। अब लुब्रिकेंट्स और टायरों की कमी के कारण वर्कशॉप में बसों का मरम्मत कार्य नहीं रुकेगा।
विज्ञापन
एक-दो दिनों में होगी टायरों की भी आपूर्ति
डिवीजनल स्टोर, तारादेवी में लुब्रिकेंट्स, इंजन ऑयल और अन्य आवश्यक ऑयल की सप्लाई पहुंच चुकी है। इसे डिवीजन के तहत आने वाले सभी डिपो को भेजना शुरू कर दिया है। टायरों की सप्लाई के लिए मुख्यालय स्तर पर जेके टायर को टेंडर आवंटित किया जा चुका है। एक-दो दिनों में डिवीजन को नए टायरों की सप्लाई भी मिल जाएगी। इससे इंजन ऑयल और टायरों की अनुपलब्धता के कारण बसों के संचालन में आ रही बाधाएं पूरी तरह दूर हो जाएंगी।
-यशपाल सुल्तानपुरी, सहायक प्रबंधक (एएम), डिवीजनल स्टोर, तारादेवी, शिमला
आचार संहिता हटने के बाद बहाल हुई सप्लाई
प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान लागू आचार संहिता के कारण एचआरटीसी के डिपो में टायरों और लुब्रिकेंट्स की सप्लाई प्रभावित हुई थी क्योंकि निगम समय पर टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाया था। आचार संहिता हटने के तुरंत बाद निगम प्रबंधन ने टेंडर आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर दी। इसके साथ ही इस समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। अब प्रदेशभर में एचआरटीसी बसों के रास्ते में खराब होने या टायर और ऑयल की कमी के कारण वर्कशॉप में खड़े रहने की स्थिति नहीं बनेगी।