PM Rally Una: ऊना में स्थानीय रूटों पर 13 अक्तूबर को नहीं चलेंगी एचआरटीसी की बसें, शिमला में यात्री हुए परेशान
ऊना में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए निगम की करीब 400 बसें जिले व जिले से बाहर लोगों को लाने के लिए जाएंगी। इसके लिए निगम के अन्य डिपो से भी बसें मंगवाई गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के चलते हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के स्थानीय रूटों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें नहीं चलेंगी। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ऊना में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए निगम की करीब 400 बसें जिले व जिले से बाहर लोगों को लाने के लिए जाएंगी। इसके लिए निगम के अन्य डिपो से भी बसें मंगवाई गई हैं। गुरुवार को सरकारी कार्यालय खुले होने के कारण कर्मचारियों को कार्यालय पहुंचने में खासी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। दूसरी तरफ करवाचौथ के व्रत के चलते बाजार व जिला मुख्यालय में महिलाएं बाजारों व मुख्यालय में पहुंचती हैं। ऐसे में स्थानीय रूटों पर एचआरटीसी बस सेवा न चलने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
इस दौरान लोगों को आने जाने के लिए निजी बसों व टैक्सी आदि पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। निगम के ऊना डिपो के जिले में स्थानीय स्तर पर 110 रूट हैं। इन 110 रूटों पर बुधवार को निगम की कोई बस नहीं चल पाएगी। इसके अलावा अधिक से अधिक लोगों को ऊना पहुंचाने के लिए निगम की बसें बाहरी जिले से भी लोगों को रैली में लाने के लिए तैनात की गई हैं। इस संबंध में हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए जिले के विभिन्न स्थानों व दूसरे जिलों से बसों को भेजा जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए करीब निगम की 400 बसों चलाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न रूटों को तय कर चालक व परिचालकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस दौरान लंबे रूटों पर बसें चलती रहेंगी।
प्रधानमंत्री की रैली में भेज दीं बसें, दिनभर भटकते रहे यात्री
त्योहारी सीजन में एचआरटीसी की बसें सरकार ने प्रधानमंत्री की रैली में भीड़ जुटाने के लिए ऊना और चंबा भेज दीं। इसके चलते आवाजाही करने में आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वीरवार को करवाचौथ के चलते बुधवार को शहर के बाजारों में भारी भीड़ रही लेकिन बसों की किल्लत के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एचआरटीसी के शिमला मंडल की 135 बसें चंबा और 124 बसें ऊना भेजी गई हैं। बुधवार को पूरा दिन लंबी दूरी के रूटों पर बसों की भारी कमी रही। शिमला के टुटीकंडी आईएसबीटी, ओल्ड बस स्टैंड, लक्कड़ बाजार बस स्टैंड और ढली में दिनभर लोग बसों का इंतजार करते रहे लेकिन बसें नहीं आईं। एचआरटीसी बसें न चलने के कारण निजी बसों में भारी ओवरलोडिंग रही। लोगों को टैक्सियों में गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा। कई लोग पैदल ही गंतव्य तक पहुंचे। रैली में भेजी गईं एचआरटीसी बसें शुक्रवार को वापस लौटेंगी। वीरवार को करवाचौथ त्योहार के दिन भी लोगों को बसों की भारी किल्लत का सामना करना पड़ेगा। बुधवार को दोपहर के समय लोकल रूटों पर भी एचआरटीसी बसें रवाना नहीं हो सकी जिस कारण लोगों को परेशानी पेश आई।
चंबा और ऊना भेजीं 259 बसें
शिमला मंडल की 135 बसें चंबा और 124 बसें ऊना भेजी गई हैं। लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए कुछ बसें अतिरिक्त लगाई गई हैं। कुछ रूट भी समायोजित किए हैं। शुक्रवार को बसें रैली से लौट आएंगी।
- विनोद ठाकुर, मंडलीय प्रबंधक, शिमला