एचआरटीसी की चलती बस के टायर में लगी आग, अफरातफरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी की चलती बस के टायर में अचानक आग लग गई। इससे बस में सवार 30 यात्रियों में अफरातफरी का माहौल हो गया। राहगीर के इशारे पर चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ी कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। चंबा-संघणी-लंगेरा मार्ग पर सोमवार सुबह यह घटना पेश आई।
न्यू बस स्टैंड चंबा से सुबह साढ़े छह बजे चंबा-संघणी-लंगेरा मार्ग पर रोजमर्रा की तरह निगम की बस निकली। सलूणी में करीब 30 सवारियां बस में सवार थीं। सलूणी बाजार से कुछ आगे पहुंचने पर यकायक बस के टायर से धुआं और आग की लपटें निकलना शुरू हो गईं।
एक राहगीर ने ऐसा देख बस चालक को रुकने के लिए इशारा किया। जिसके बाद बस चालक ने बस को सड़क किनारे रोक कर बस में सवार यात्रियों को एक-एक कर बस से बाहर निकाला। चालक-परिचालक ने इसके बाद आग को पानी डाल कर बुझाया।
ग्रामीणों में राकेश कुमार, मनोज कुमार, संजीव कुमार, दलीप कुमार, हरीश कुमार, कपिल कुमार ने बताया कि चंबा-संघणी-लंगेरा मार्ग पर एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से पुरानी बसें ही चलाई जा रही है। खटारा बसों के चलते कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने आरएम चंबा से मांग की है कि चंबा-संघणी-लंगेेरा मार्ग पर निगम की नई बस को भेजा जाए।
नादौन-कांगू संपर्क सड़क पर बदेहड़ा गांव के पास रविवार देर शाम चलती कार में अचानक आग लग गई। इससे कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। कार चालक समय रहते गाड़ी से बाहर निकल गया। इससे उसकी जान बच गई। हादसे के समय कार में चालक सुरेंद्र शर्मा निवासी गांव बेला सवार था। वह अपने रिश्तेदार के घर से नादौन की ओर आ रहा था।
चालक ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के घर से कुछ ही दूर ही पहुंचा था कि अचानक गाड़ी के बोनट में आग लग गई। जैसे ही उसने आग देखी तुरंत कार से बाहर आ गया। उसने बताया कि जब तक वह कुछ समझ पाता, कार पूरी तरह से जल गई।
हालांकि, आसपास के लोगों और राहगीरों ने उसकी मदद करनी चाही लेकिन, आग इतनी भयानक हो गई कि कुछ नहीं कर पाए। कार का नंबर हरियाणा का बताया जा रहा है। पता चला है कि कार के बोनट के अंदर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। थाना प्रभारी नादौन प्रवीण राणा नेे बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।