{"_id":"625e7eecc579c85fa877b21c","slug":"hrtc-bus-ran-with-the-help-of-five-tyre-instead-of-six-playing-with-the-lives-of-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों की जान से खिलवाड़: छह की जगह पांच टायरों के सहारे ही दौड़ा दी एचआरटीसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों की जान से खिलवाड़: छह की जगह पांच टायरों के सहारे ही दौड़ा दी एचआरटीसी बस
Tue, 19 Apr 2022 02:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Apr 2022 02:50 PM IST
सार
एचआरटीसी की ओर से लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ किया जा रहा है। कुछ दिन पहले सरकारी बसें आधे रास्ते में ही हांफ रही थीं और अब कुछ रूटों पर बसों को छह के बजाय पांच टायरों के सहारे दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
पांच टायरों के सहारे ही दौड़ा दी एचआरटीसी बस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की ओर से लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ किया जा रहा है। कुछ दिन पहले सरकारी बसें आधे रास्ते में ही हांफ रही थीं और अब कुछ रूटों पर बसों को छह के बजाय पांच टायरों के सहारे दौड़ाया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला पठानकोट-सनवाल रूट पर देखने को मिला। बस में पिछले चार टायरों की जगह तीन टायर ही थे। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। चुराह के युवाओं ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार से लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पठानकोट से सनवाल के लिए छह टायरों वाली बस को पांच टावरों के सहारे ही दौड़ाया जा रहा है। अब इसे संबंधित चालक-परिचालक की मजबूरी कहें या कोई अन्य कारण लेकिन लोगों को जिंदगियों को दांव पर लगाया जा रहा है। रमेश कुमार, कपिल कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रताप चंद, अशोक कुमार ने कहा कि एचआरटीसी प्रबंधन की लापरवाही सवारियों की जान पर भारी पड़ सकती है। युवाओं ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। अड्डा प्रभारी राजिंद्र कुमार ने बताया कि यह बस पठानकोट डिपो की है। इसके बारे में वह कुछ नहीं कह सकते।
विज्ञापन