{"_id":"5d4c0fc48ebc3e6cf231aeeb","slug":"hrtc-bus-minor-accident-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंगा धंसने से फंसी एचआरटीसी बस, टला हादसा, बाल-बाल बचे 14 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंगा धंसने से फंसी एचआरटीसी बस, टला हादसा, बाल-बाल बचे 14 यात्री
Thu, 08 Aug 2019 05:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 08 Aug 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
जोगिंद्रनगर से मनारू जा रही एचआरटीसी बस द्रम्मण संपर्क चौक के पास अचानक डंगा धंस जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बची। गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे इस हादसे के दौरान बस में करीब चौदह सवारियां थीं। डंगा धंसते ही बस का टायर मलबे में धंस गया और बस एक तरफ लटक गई। अंदर बैठी सवारियों में चीखपुकार मच गई। गनीमत रही कि बस डंगा धंसने के बाद सड़क किनारे ही रुकी रही। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बस रुकने के बाद चालक ने बड़ी होशियारी के साथ बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित उतारा। उधर पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है। परिवहन निगम अपने स्तर पर जांच कर रहा है। अड्डा प्रभारी राजेश ने कहा कि बस डंगा धंसने के कारण फंसी थी। उसे निकाल दिया गया है। हादसे की जांच अपने स्तर पर की जा रही है। इसके बाद आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन