फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC bus going from Dibber to Shimla overturned on the road, two people including the driver were injured.

Shimla: डिब्बर से शिमला जा रही एचआरटीसी बस सड़क पर पलटी, चालक-परिचालक समेत तीन लोग घायल

Tue, 30 Sep 2025 11:42 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Sep 2025 11:42 AM IST
सार

 डिब्बर से शिमला की ओर वाया शिलाबाग होकर एचआरटीसी की बस सवारियां लेकर आ रही थी, इसी बीच चालक की तरफ का हाई बीम टूट गया और बस स्किड होते हुए बीच सड़क पर पलट गई।

विज्ञापन
HRTC bus going from Dibber to Shimla overturned on the road, two people including the driver were injured.
एचआरटीसी बस सड़क पर पलटी - फोटो : संवाद

विस्तार

सनौरा-नेरीपुल सड़क पर धाली-शिलाबाग के पास मंगलवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पलट गई। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। यदि बस सड़क से बाहर गिरती तो जान का नुकसान हो सकता था। डिब्बर से शिमला जा रही निगम की बस धाली और शिलाबाग के बीच तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर पलट गई। उस समय बस में करीब आठ से दस यात्री सवार थे। हादसे में चालक, परिचालक और एक यात्री घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग ले जाया गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह सात बजे बस में तकनीकी खराबी आने पर चालक ने नियंत्रण की कोशिश की। बस सड़क के ऊपर पहाड़ी से टकराई और उसके बाद पलट गई। यदि बस नीचे जाती तो दो-तीन सौ मीटर नीचे गिरि नदी में जा सकती थी। बस पलटने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। दोपहर करीब तीन बजे बस को हटाया जा सका, जिसके बाद यातायात बहाल हुआ। राजगढ़ का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल करवाया। घायलों के बयान दर्ज करने के लिए ठियोग अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed