फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC bus full of passengers hanging in the air on one side of the road over the drain

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले के ऊपर लटकी सवारियों से भरी एचआरटीसी बस

Fri, 23 Jun 2023 08:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Jun 2023 08:55 PM IST
सार

 बस के अगले टायर हवा में हो गए, जबकि पिछला हिस्सा सड़क पर नीचे की ओर धंस गया। हादसे में करीब 60 सवारियां बाल-बाल बचीं।

विज्ञापन
HRTC bus full of passengers hanging in the air on one side of the road over the drain
सड़क की एक तरफ हवा में लटकी बस - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से कैहनवाल जा रहीं सवारियों से भरी निगम की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क की एक तरफ को लटक गई। इस दौरान बस के अगले टायर हवा में हो गए, जबकि पिछला हिस्सा सड़क पर नीचे की ओर धंस गया। हादसे में करीब 60 सवारियां बाल-बाल बचीं। सवारियों के मुताबिक यह बस पूरी तरह से भरी हुई थी और इसमें 60 से अधिक लोग उस समय सवार थे। गनीमत यह रही कि बस नीचे नहीं गिरी नहीं तो नाले में गिरने से काफी नुकसान हो सकता थ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एचआरटीसी मंडी डिपो की बस कैनवाल रूट पर जा रही थी कि कैहनवाल के निकट करीब 11 बजे बस अनियंत्रित हो गई और सड़क पर अटक गई। इस दौरान सवारियों के चिल्लाने की आवाजों से आसपास के लोग भी सहम गए। हालांकि हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुुआ है। इस बारे में आरएम मंडी पीयूष शर्मा ने बताया कि उनकी बस कैहनवाल में अनियंत्रित होकर सड़क पर लटक गई थी, मगर हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ। कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने में मौके पर टेक्निकल टीम भेज दी गई थी। उधर, हादसे के देर बाद भी एचआरटीसी के अधिकारियों के द्वारा बस और लोगों की सुध न लेने पर उन्होंने रोष जाताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed