फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC bus caught fire near isbt shimla

धू-धू कर जल गई HRTC की बस, ड्राइवर ने भागकर बचाई जान

Sun, 17 Dec 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 17 Dec 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus caught fire near isbt shimla

एचआरटीसी की टाटा मारकोपोलो (नीली) बस धू-धू कर जल गई। बस के ड्राइवर ने भागकर जान बचाई। शिमला टूटीकंडी आईएसबीटी के पास एचआरटीसी की टाटा मारकोपोलो (नीली) बस धू-धू कर जल गई। बस अणु से सवारियों को लेकर ओल्ड बस स्टैंड पहुंची थी।

विज्ञापन


सवारियां उतारने के बाद बस अगले रूट पर रवाना होने से पहले आईएसबीटी जा रही थी। आईएसबीटी पहुंचने से पहले बस में कुछ जलने की गंध आई। बस के ड्राइवर धर्म प्रकाश ने बस स्टैंड से 100 मीटर पहले गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


जलने की गंध बढ़ने पर ड्राइवर ने बस से बैटरी का प्लग अलग कर दिया ताकि गाड़ी को नुकसान न पहुंचे। लेकिन तभी गाड़ी के बोनट से धुआं उठना शुरू हो गया। धुआं उठता देख ड्राइवर तुरंत बस से उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद देखते ही देखते पूरी बस धू-धू कर जल उठी। चालक ने बस में आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग और एचआरटीसी के कंट्रोल रूम में दी।

टल गया बड़ा हादसा

HRTC bus caught fire near isbt shimla

सुबह करीब सवा नौ बजे मालरोड और बालूगंज से फायर टेंडर आग पर काबू पाने के लिए आईएसबीटी के पास पहुंचे और बस में लगी आग बुझाई गई। दुघर्टना में बस की बॉडी पूरी तरह से जल गई है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शुरूआती जांच में आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक अनिल सेन ने बताया कि आईएसबीटी के पास निगम की बस में आग लगने का मामला पेश आया है।

बस खाली थी और ड्राइवर भी आग लगने से पहले बस से बाहर निकल चुका था। हादसे के कारणों की जांच के लिए निगम के तीन अधिकारियों की कमेटी गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed