फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC bus by rohtang tunnel to Lahaul spiti soon

सर्दियों में रोहतांग टनल होकर गुजरेगी एचआरटीसी की बस

Thu, 11 Oct 2018 01:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Thu, 11 Oct 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus by rohtang tunnel to Lahaul spiti soon

सर्दियों में रोहतांग टनल होकर लोग परिवहन निगम की बसों से आवाजाही कर सकेंगे। इस मामले को लेकर जल्द रक्षा मंत्रालय से बात की जाएगी। मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान यह बात कही। मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा लाहौल के दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


सांसद ने पहले दिन पट्टन समेत उदयपुर क्षेत्र का दौरा कर जनता की समस्याएं सुनीं। लोगों ने सांसद के समुख हालिया बर्फबारी के कारण सेब और नगदी फसलों को हुए नुकसान के बारे में बताया। रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार जनजातीय लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए कृतसंकल्प है।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े दस बजे सांसद रोहतांग टनल होकर सिस्सू पहुंचे। जिला परिषद अध्यक्ष रमेश रोलबा और टीएससी मेंबर शमशेर झेंग के नेतृत्व में लाहौल-स्पीति भाजपा ने रामस्वरूप शर्मा का भव्य स्वागत किया। टीएससी मेंबर नवांग उपासक ने बताया कि जिला भाजपा ने सांसद से मांग रखी कि सर्दियों के दौरान सप्ताह में एक बार रोहतांग टनल होकर लोगों को निगम की बस से आने जाने की अनुमति प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदयपुर पहुंच कर सांसद ने माता मृकुल देवी के मंदिर में शीश नवाजा। रामस्वरूप ने कहा कि घाटी में बर्फबारी से सेब और नकदी फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी। इसके आधार पर लाहौल स्पीति के लिए राहत पैकेज की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed