फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc bod meeting decisions: 1295 driver and conductor recruitment in hrtc

हिमाचल में सरकारी नौकरी का मौका, एचआरटीसी में भरे जाएंगे 1295 पद

Sat, 13 Jul 2019 11:09 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 Jul 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
hrtc bod meeting decisions: 1295 driver and conductor recruitment in hrtc

हिमाचल सरकार एचआरटीसी में 1295 चालक और परिचालकों की भर्ती करने जा रही है। इसमें 795 चालक और 500 परिचालक रखे जाएंगे। परिचालकों की लिखित परीक्षा का जिम्मा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) को सौंपा गया है।

विज्ञापन


हाल ही में एचआरटीसी में 176 पदों के लिए चल रही चालकों की भर्ती के लिए ड्राइविंग टेस्ट हो चुके हैं। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण के निदेशक मंडल की बैठक के बाद यह जानकारी दी।  
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने बताया कि एचआरटीसी में कई पद खाली हैं। चालक-परिचालकों के रिक्त पदों को समय-समय भरा जा रहा है, लेकिन लिपिक और अन्य स्टाफ की भर्ती करीब नौ सालों से नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इन पदों को भी शीघ्र ही भरा जाएगा। परिवहन निगम की किथ एंड किन योजना के तहत 131 लोगों को नौकरी दी गई है। इस योजना में निगम में नौकरी के दौरान जिन कर्मियों की मौत हो जाती है, उनके आश्रितों को निगम नौकरी देता है।

 बंजार हादसे वाली बस को फिटनेस प्रमाणपत्र देने वाले अफसर पर होगी कार्रवाई 

hrtc bod meeting decisions: 1295 driver and conductor recruitment in hrtc
बंजार बस हादसा(फाइल फोटो)

हिमाचल में गैस एजेंसियों को पेट्रोल पंप खोलने के लिए निगम जमीन देगा। इसके लिए एजेंसियों से उचित दामों में डीजल लिया जाएगा। बंजार बस हादसे की रिपोर्ट पर परिवहन मंत्री ने कहा कि जो बस गिरी है, उसमें 87 सवारियां थीं।

यह बस दो जगह खराब हुई थी। बड़ी बात यह है कि इस बस का इंजन कम कैपेसिटी का था, परिवहन विभाग के जिस अधिकारी ने इस बस का फिटनेस प्रमाण पत्र दिया है, उस पर कार्रवाई होगी।

लोनिवि के इंजीनियर इधर-उधर घूमते रहे, लेकिन उन्हें यह नहीं लगा कि यह मोड़ तीखा है, इसकी रिपेयर होनी चाहिए। इसमें लोनिवि, पुलिस और परिवहन विभाग तीनों शामिल हैं। अब इन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। 

हिमाचल में नहीं चलेंगी 12 मीटर लंबी बसें 

पूर्व सरकार के कार्यकाल में खरीदी गई 12 मीटर लंबी बसें परिवहन निगम के लिए आफत बन गई हैं। ये बसें सड़कों में खड़ी जंग खा रही हैं। परिवहन निगम ने इन्हें चलाने से मना कर दिया है। परिवहन मंत्री ने तर्क दिया है कि 12 मीटर लंबी बसें हिमाचल में नहीं चल सकतीं।

इससे सड़कों पर जाम लगेगा। बसों को तीखे मोड़ पर मोड़ना खतरे से खाली नहीं। पूर्व में जवाहर लाल नेहरू अर्बन रिन्यूअल मिशन (जेएनयूआरएम) के तहत 325 बसें ली गई थीं। इसमें 96 बसें ऐसी है जो 12 मीटर लंबी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed