{"_id":"669a79abb272dcfa830d1181","slug":"hrtc-bod-meeting-50-discount-in-fare-will-continue-for-women-in-hrtc-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC BOD Decisions: एचआरटीसी में महिलाओं को किराये में 50% छूट रहेगी जारी, 100 टेंपो ट्रैवलर खरीदेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC BOD Decisions: एचआरटीसी में महिलाओं को किराये में 50% छूट रहेगी जारी, 100 टेंपो ट्रैवलर खरीदेंगे
Fri, 19 Jul 2024 08:05 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 19 Jul 2024 08:05 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई एचआरटीसी निदेशक मंडल की बैठक में फैसला लिया गया कि एचआरटीसी की बसों में महिलाओं को किराये में मिल रही 50 फीसदी छूट जारी रहेगी।
विज्ञापन
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हिमाचल पथ परिवहन निगम निदेशक मंडल की बैठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में महिलाओं को किराये में मिल रही 50 फीसदी छूट जारी रहेगी। निगम के दैनिक वेतन भोगियों को अब 375 के स्थान पर 400 रुपये मानदेय मिलेगा। उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई एचआरटीसी निदेशक मंडल की बैठक में ये फैसले लिए गए।
विज्ञापन
बैठक में कंडक्टर भर्ती के तहत 357 चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी कर तैनाती देने का भी निर्णय लिया गया है। निगम 100 टेंपो ट्रैवलर खरीदेगा, इन्हें ऐसे रूटों पर चलाया जाएगा, जहां बड़ी बसों में यात्रियों की संख्या कम है। 250 डीजल बसें भी खरीदी जाएंगी। निगम में चालकों-परिचालकों की भर्ती मेरिट के आधार पर होगी। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में निगम के खर्चे घटाने और राजस्व बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई है। निगम अपनी स्थापना के 50 वर्ष मना रहा है। निगम पिछले पांच महीनों से पहली तारीख को कर्मियों को वेतन दे रहा है। 297 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 24 पुरानी वोल्वो बसों को नई बसों से बदला जाएगा।
विज्ञापन
कैबिनेट में जाएगा रियायतों में कटौती का प्रस्ताव
एचआरटीसी की रियायती सेवाओं में कटौती का प्रस्ताव 25 जुलाई को होने वाली कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा। निगम की आय में बढ़ोतरी के लिए निगम प्रबंधन की ओर से विभिन्न प्रस्ताव बीओडी की बैठक में रखे गए हैं। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद इन पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन