फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: UG exam result may come in a day or two, evaluation of answer sheets is complete

HPU Shimla: एक-दो दिन में आ सकता है यूजी का परीक्षा परिणाम, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य पूरा

Mon, 01 Jul 2024 06:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Jul 2024 06:15 PM IST
सार

पीजी डिग्री कोर्स के लिए अंतिम वर्ष के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम को भी विवि जल्द घोषित कर सकता है। 

विज्ञापन
HPU Shimla: UG exam result may come in a day or two, evaluation of answer sheets is complete
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचपीयू की स्नातक अंतिम वर्ष की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो गया है। इसमें 95 फीसदी से अधिक अवार्ड विवि को मिल चुके है और अब परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया जोरों पर है। पीजी डिग्री कोर्स के लिए अंतिम वर्ष के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम को भी विवि जल्द घोषित कर सकता है। इस क्रम में विवि बीएससी अंतिम वर्ष, बीए अंतिम वर्ष और उसके बाद बीए अंतिम वर्ष के परिणामों को क्रमवार जारी करेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले एक-दो दिनों में नतीजे आना शुरू हो जाएंगे। परिणामों के निकलते ही विवि के पीजी डिग्री कोर्स करवाने वाले विभाग काउंसलिंग के शेड्यूल को जारी करेंगे। यूजी अंतिम वर्ष के करीब 33,000 परीक्षार्थी परिणाम आने के बाद ही काउंसलिंग में अपीयर हो सकेंगे।

विज्ञापन


विवि ने यूजी अंतिम वर्ष की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेश भर के 22 कॉलेजों में मूल्यांकन केंद्र बनाए थे। इनमें अंतिम वर्ष का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। इसके अवार्ड भी विवि को मिल चुके हैं। अब कुछ कॉलेजों से बीएससी की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंक वैरिफाई नहीं हो पाए हैं। इसके लिए विवि के परीक्षा नियंत्रक ने ऐसे कॉलेजों को जल्द से जल्द प्रैक्टिकल अवार्ड को ऑनलाइन वैरिफाई करने को दिशा निर्देश दे दिए है, जिससे सभी विद्यार्थियों के परिणाम को एक साथ घोषित किया जा सकें। कॉलेजों ने यदि समय से अवार्ड वैरिफाई नहीं किए, तो उन कॉलेजों के विद्यार्थियों के परिणाम पूरे घोषित नहीं हो पाएंगे, उन्हें अवार्ड न आने के कारण रिजल्ट लेट आरएलए की श्रेणी में रखा जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी पेश आ सकती है। विवि ने इस बार 175 से अधिक संबद्ध कॉलेजों की यूजी परीक्षाएं करवाई हैं। यूजी द्वितीय वर्ष की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य कुछ मूल्यांकन केंद्रों में अभी भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed