{"_id":"60dc65278ebc3ec770067b72","slug":"hpu-shimla-seeks-record-of-rti-of-last-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि से आरटीआई से सूचना लेने वालों का ब्योरा तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि से आरटीआई से सूचना लेने वालों का ब्योरा तलब
Wed, 30 Jun 2021 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 30 Jun 2021 06:06 PM IST
सार
चर्चा है कि कुलपति व्यक्तिगत तौर पर यह क्यों जानना चाह रहे हैं कि दो सालों में किन लोगों ने आरटीआई लगाई और कितनों को जवाब दिए गए। कुलपति का कार्यकाल समाप्त होने में अब मुश्किल से एक माह शेष है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के किसी भी विभाग और शाखा से सूचना का अधिकार कानून के तहत दो सालों में जानकारी लेने वालों का ब्योरा कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने मांगा है। कुलपति के आदेशों पर विवि की सामान्य प्रशासन शाखा ने सभी विभागाध्यक्षों और विवि के जन सूचना अधिकारियों (पीआईओ) से सूचना का अधिकार कानून- 2005 के तहत दो सालों में जानकारी मांगने वालों का नाम, पता के साथ यह ब्योरा तलब किया है।
विज्ञापन
विवि के जीएडी सेक्शन के सहायक कुलसचिव की ओर से यह सर्कुलर जारी किया है। ब्योरा तलब करने से विवि में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जुटाई जा रही जानकारी को कुलपति का कार्यकाल समाप्त होने और उन्हें सेवा विस्तार या दोबारा पद पर तैनाती से जोड़कर भी देखा जा रहा है। आदेशों में यह जानकारी विभागों, शाखाओं और संस्थानों के पीआईओ को कुलपति के विशेष निजी सचिव को ही देने को कहा है।
विज्ञापन
चर्चा है कि कुलपति व्यक्तिगत तौर पर यह क्यों जानना चाह रहे हैं कि दो सालों में किन लोगों ने आरटीआई लगाई और कितनों को जवाब दिए गए। कुलपति का कार्यकाल समाप्त होने में अब मुश्किल से एक माह शेष है तो ऐसे में इस तरह की जानकारी के जुटाए जाने पर सवाल उठना लाजिमी है। विवि से आरटीआई एक्टिविस्ट को समय से सूचना न देने की शिकायतें रहती हैं।
विज्ञापन