HPU Shimla: बीएड सेमेस्टर, वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल बदला, अब 10 मार्च से होंगी
प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड की मार्च में होने वाली सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाओं के शेड्यूल को बदल दिया है। पूर्व में सात मार्च से शुरू होने वाली ये परीक्षाएं अब दस मार्च से होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड की मार्च में होने वाली सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाओं के शेड्यूल को बदल दिया है। पूर्व में सात मार्च से शुरू होने वाली ये परीक्षाएं अब दस मार्च से होंगी। परीक्षाएं 22 मार्च तक करवाई जाएंगी। बीएड की परीक्षा के लिए पूर्व में जारी किए गए शेड्यूल के बाद बीएड प्रशिक्षुओं की ओर से पब्लिक सर्विस कमीशन की एलाइड सर्विसेज परीक्षा की तिथियों के क्लैश होने की सूचना मिलने पर विवि ने परीक्षा की तिथियों को बदला है। इसको लेकर प्रशिक्षुओं ने विवि प्रशासन से मांग की थी। पूर्व में जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार सात मार्च से बीएड की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होनी थी।
अब विवि ने नए जारी किए शेड्यूल में इन परीक्षाओं को 10 मार्च से शुरू किया जाएगा, जो 22 मार्च तक संचालित की जाएंगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि परीक्षा के नए जारी किए गए शेड्यूल को बीएड प्रशिक्षुओं की जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। उन्होंने कहा कि बीएड के पहले और तीसरे सेमेस्टर के रेगुलर प्रशिक्षुओं और पहले और दूसरे वर्ष की परीक्षाएं दस मार्च से शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि एलाइड सर्विसेज की परीक्षाओं के कारण परीक्षाएं दस मार्च से करवाने का निर्णय लिया गया है। जो इ परीक्षाएं सात मार्च से होनी थी, अब दस मार्च से होंगी, पूरे शेड्यूल को दस मार्च से शुरू किया गया है। कौशल ने बताया कि एचपीयू ने परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली है। प्रदेश भर में परीक्षा केंद्र भी स्थापित कर लिए गए हैं।
प्रशिक्षु 52 केंद्रों में देंगे परीक्षा
इन परीक्षाओं में पूरे प्रदेश भर के विवि से संबद्ध निजी और सरकारी संस्थानों में बनाए गए 52 परीक्षा केंद्रों में करीब 17,000 प्रशिक्षु बैठेंगे। इनमें विवि के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान इक्डोल सीडीओई के वार्षिक प्रणाली में बीएड करने वाले प्रशिक्षु भी शामिल हैं।