फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu shimla: Relief to students, date for admission in UG extended till 14th August

HPU Shimla: विद्यार्थियों को राहत, यूजी में प्रवेश के लिए 14 अगस्त तक बढ़ी तिथि

Thu, 08 Aug 2024 06:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Aug 2024 06:30 PM IST
सार

 प्रदेश विश्वविद्यालय ने एक बार फिर से नए शैक्षणिक सत्र-2024-25 में स्नातक डिग्री कोर्स में प्रवेश की समय सीमा को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
hpu shimla: Relief to students, date for admission in UG extended till 14th August
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एक बार फिर से नए शैक्षणिक सत्र-2024-25 में स्नातक डिग्री कोर्स में प्रवेश की समय सीमा को बढ़ा दिया है। विवि के कुलपति ने नए सत्र में किन्हीं कारणों से प्रवेश लेने से वंचित रहे विद्यार्थियों को प्रवेश लेने का एक मौका दिए जाने का फैसला लिया है। प्रवेश की तिथि को 14 अगस्त तक बढ़ाए जाने की अधिसूचना विवि की ओर से जारी की गई है। इसके अनुसार विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी और सरकारी कॉलेजों में सभी स्नातक कक्षाओं और शास्त्री की कक्षाओं में अब तय की गई तिथि तक विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे।

विज्ञापन


इसमें सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को बढ़ाई गई तिथि के अनुसार प्रवेश लेने के लिए आने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश देने के लिए कहा गया है। विश्वविद्यालय के इस फैसले का असर उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जो जमा दो में कंपार्टमेंट आने और कंपार्टमेंट की परीक्षा के परिणाम न आने के कारण प्रवेश नहीं ले पाए थे। कुलसचिव की ओर से जारी की गई यह अधिसूचना विश्वविद्यालय की परिधि में आने वाले सभी कॉलेजों पर लागू होगी। इससे पूर्व भी विश्वविद्यालय संबद्ध कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र में स्नातक डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए समय सीमा बढ़ा चुका है। दूसरी बार फिर से प्रवेश की तिथि बढ़ाई गई है।

विज्ञापन

एचपीयू ने घोषित किया बीएससी प्रथम वर्ष का परिणाम
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएससी प्रथम वर्ष का परिणाम घोषित कर दिया है। अप्रैल और मई में करवाई गई रेगुलर और री-अपीयर के घोषित नतीजों में रेगुलर का परिणाम 45.01 फीसदी रहा है। री-अपीयर का पास प्रतिशत 99.31 फीसदी रहा है। रेगुलर परीक्षा में 5,768 विद्यार्थियों में से 1,637 पास हुए और 2,941 फेल हुए हैं। 959 को कंपार्टमेंट आई है जबकि, 231 विद्यार्थियों का परिणाम अनसेटल है। इस बार विवि ने बीएससी प्रथम का परिणाम करीब एक महीने पहले घोषित किया है। बीते साल परिणाम 16 सितंबर को आया था।

विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि घोषित परिणाम छात्र अपने लॉगइन आईडी से देख डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पूर्व विवि ने बीकॉम प्रथम वर्ष का परिणाम घोषित कर दिया है। अब स्नातक डिग्री में बीए प्रथम वर्ष का परिणाम भी जल्द घोषित करने की तैयारी है। विवि ने कॉलेजों में कक्षाएं शुरु होने के साथ ही यूजी डिग्री कोर्स की कक्षाओं के परिणाम समय से घोषित करने के प्रयास किए हैं। इसमें विवि कामयाब भी हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed