{"_id":"613b2ab48ebc3e2662439215","slug":"hpu-shimla-phd-student-muskan-youth-icon-for-polls-in-himachal-pradesh-by-election-commission-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला: मुस्कान ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया, फिर बनीं निर्वाचन आयोग की यूथ आइकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू शिमला: मुस्कान ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया, फिर बनीं निर्वाचन आयोग की यूथ आइकन
Fri, 10 Sep 2021 03:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 10 Sep 2021 03:23 PM IST
सार
शिमला के चिड़गांव के दूर-दराज गांव सिंदासली की रहने वाली मुस्कान के यूथ आइकन बनने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पीएचडी की छात्रा मुस्कान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की दृष्टि बाधित पीएचडी छात्रा और गायिका मुस्कान को हिमाचल के लिए भारत निर्वाचन आयोग का यूथ आइकन बनाया गया है। पिछले चुनाव के दौरान भी उन्हें यूथ आइकन बनाया गया था। जिला शिमला के चिड़गांव के दूर-दराज गांव सिंदासली की रहने वाली मुस्कान के यूथ आइकन बनने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
विज्ञापन
कहा कि राज्य की बेटियां समाज में बेहतर प्रदर्शन कर समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुस्कान ने साबित किया है कि मन में इच्छा हो तो किसी भी प्रकार की बाधा लक्ष्य प्राप्त करने से नहीं रोक सकती। कहा कि मुस्कान की इस उपलब्धि ने हमें गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन