फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla made major changes in the exam dates of all three years of UG

HPU UG Exam: एचपीयू शिमला ने यूजी के तीनों वर्ष की परीक्षा तिथियों में किया बड़ा बदलाव, ऐसे करें चेक

Tue, 04 Apr 2023 07:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Apr 2023 07:36 PM IST
सार

एचपीयू शिमला की मंगलवार से स्नातक डिग्री कोर्स के पहले दूसरे और तीसरे वर्ष की परीक्षाएं शुरू होने के पहले दिन ही विवि ने 5 अप्रैल सहित कई पूर्व में निर्धारित की गई परीक्षाओं की तिथियों में बड़ा बदलाव किया है। 

विज्ञापन
HPU Shimla made major changes in the exam dates of all three years of UG
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय(एचपीयू) शिमला की मंगलवार से स्नातक डिग्री कोर्स के पहले दूसरे और तीसरे वर्ष की परीक्षाएं शुरू होने के पहले दिन ही विवि ने 5 अप्रैल सहित कई पूर्व में निर्धारित की गई परीक्षाओं की तिथियों में बड़ा बदलाव किया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने परीक्षा की तिथियों में किए गए बदलाव के बाद आम विद्यार्थियों की सूचना के लिए पुरानी और नई तिथियों का ब्योरा विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया है।

विज्ञापन


एक साथ तीनों वर्ष की 21 विषयों की परीक्षा तिथियों को बदला गया है। अंतिम क्षणों में एक साथ इतनी अधिक संख्या में परीक्षा की तिथियों में बदलाव किए जाने से परीक्षार्थियों को परेशानी पेश आ सकती है। परीक्षार्थियों को कैसे तिथि बदलाव की सूचना मिलेगी, यह बड़ा सवाल है। विवि की परीक्षा विंग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं।  विद्यार्थी परीक्षा तिथियों की जानकारी एचपीयू की आधिकारिक वेबसाइट https://hpuniv.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। 
विज्ञापन


यह क्लिक कर देखें परीक्षा तिथियां


इन यूजी कोर्सों की परीक्षा तिथियां बदलीं

यूजी प्रथम वर्ष 
विवि के परीक्षा निंयत्रक की ओर से परीक्षा तिथियों में किए गए बदलाव की सूचना के अनुसार बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की राजनीति शास्त्र कोर्स संख्या पीओएलएस(101) की परीक्षा अब 13 मई को होगी।  समाज शास्त्र की एसओसीएल-ए(102)की 13 मई , भूगोल जीईओजीपी(102) सीसी की परीक्षा अब 15 मई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय वर्ष
 इसी तरह बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय वर्ष की राजनीति शास्त्र की डीएससी-आईसीपीओएलएस(201) की परीक्षा अब 15 मई को होगी। समाज शास्त्र एसओसीएल-ए( 201) की परीक्षा 16 मई को होगी। इतिहास एचआईएसटी(203) की परीक्षा अब 17 मई को सुबह के सत्र में करवाई जाएगी। कंप्यूटर एप्लीकेशन सीओएमपी(201)टीएच की परीक्षा अब 17 मई तय की है। संस्कृत कोर्स संख्या एसकेटी एईईसी/एसईसी(206) की परीक्षा अब 18 मई को तय की गई है। कंप्यूटर एप्लीकेशन की सीओएमपी(202) टीएच की परीक्षा 18 मई को दोपहर बाद के सत्र में होगी। संस्कृत की एसकेटी डीएससी(203) परीक्षा की नई तिथि 16 मई 2:00 से 5:00 बजे रहेगी। शारीरिक शिक्षा पीईडी(203) टीएच की परीक्षा 19 मई को 9:00 से 12:00 बजे होगी। अर्थशास्त्र द्वितीय वर्ष ईसीओएनए(201) की परीक्षा तिथि 19 मई 2:00 से 5:00 बजे की गई है। लोक प्रशासन पीयूबीए(204) ए की परीक्षा को 20 मई को 9:00 से 12:00 बजे करवाया जाएगा। 

तृतीय वर्ष
बीए, बीएससी और बीकॉम तृतीय वर्ष की  जियोग्राफी जीईओजीपी(304-1) डीएसई की परीक्षा को अब 13 मई को 9:00 से 12:00 बजे के बीच करवाया जाएगा। पेंटिंग पीएआईएन(304)टीएच की परीक्षा 13 मई 2:00 से 5:00 बजे करवाई जाएगी। कंप्यूटर एप्लीकेशन सीआएमपी(302) टीएच की परीक्षा की तिथि को बदलकर 15 मई 2:00 से 5:00 बजे किया गया है। अर्थशास्त्र ईसीओएनए(308) की परीक्षा अब 16 मई को 2:00 से 5:00 बजे, राजनीति शास्त्र जीई-2 पीओएलएस(306) की  परीक्षा 13 मई को 2:00 से 5:00 बजे, पर्यटन टीटीएमसी(303) की परीक्षा तिथि अब 15 मई को 9:00 से 12:00 बजे होगी। 

शास्त्री प्रथम वर्ष की परीक्षा तिथि भी बदली
शास्त्री प्रथम वर्ष की पीओएलएस(101) की 5 अप्रैल को होने वाली परीक्षाओं की तिथियां बदलकर 13 मई की गई हैं। वहीं द्वितीय वर्ष की कोर्स नंबर डीएससी-आईसीपीओएलएस(201) की पांच अप्रैल को प्रस्तावित परीक्षा अब 15 मई को होगी। इसके साथ ही इतिहास कोर्स नंबर एचआईएसटी (ए )203 की 10 अप्रैल होने वाली परीक्षा की तिथि को बदल कर 17 मई किया गया है।

 

यूजी की पहली परीक्षा में एडमिट कार्ड जनरेट न होने से परेशान हुए विद्यार्थी

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की मंगलवार से पूरे प्रदेशभर में स्नातक डिग्री कोर्स के पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष की परीक्षाएं शुरू हुईं। पहली परीक्षा के दिन सभी केंद्रों में ऑनलाइन एडमिट कार्ड जेनरेट न होने के कारण और पुनर्मूल्यांकन करवाने पर रोल बैक हुए विद्यार्थियों के रोल नंबर और एडमिट कार्ड जनरेट होने के कारण ड्यूट पर तैनात स्टाफ और परीक्षार्थियों को परेशान होना पड़ा। हालांकि सभी केंद्रों में कोई छात्र परीक्षा देने से वंचित रहा हो ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है।

कॉलेजों को पहले से परीक्षा रोलनंबर और एडमिट कार्ड को लेकर होने वाली अव्यवस्था और परेशानी का आभास था, इसलिए केंद्र स्तर पर संबंधित विषयों के शिक्षकों को बिठाकर विद्यार्थियों के आई कार्ड देखकर और उनकी वेरिफिकेशन के साथ ही ऑनलाइन रोलनंबर जनरेट कर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में बिठाकर परीक्षा दिलवाने की व्यवस्था की गई।

उधर, विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि पहली परीक्षा के दिन जो समस्याएं पेश आईं, उन्हें सुलझाकर सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा में बिठाया गया। एक कॉलेज से इंटरनल असेस्मेंट न आने के कारण एडमिट कार्ड जनरेट न होने का बड़ा मामला सामने आया था जिसे कॉलेज के साथ मिल कर सुलझा दिया गया था। उन्होंने कहा कि अगली परीक्षाओं में क्लैश के कारण बदलाव किया गया है, इसका पूरा ब्योरा विवि की वेबसाइट पर नई पुरानी तिथियों और विषय व इसके कोड के साथ उपलब्ध करवाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed