फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: Himachal University has extended the last date for online application for entrance examinations.

HPU: प्रवेश परीक्षाओं के लिए बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन की तिथि, एसपीयू ने बदला पीजी परीक्षाओं का शेड्यूल

Wed, 13 May 2026 06:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 May 2026 06:17 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
HPU Shimla: Himachal University has extended the last date for online application for entrance examinations.
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार प्रवेश परीक्षा आधारित सभी पाठ्यक्रमों और मेरिट आधारित पाठ्यक्रमों के लिए अब 15 मई तक आवेदन किए जा सकेगा। पहले आवेदन की समय सीमा समाप्त हो चुकी थी, इसके बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की मांग पर विश्वविद्यालय ने यह निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन प्रक्रिया को लेकर संबंधित विभागों और परीक्षा शाखा को भी सूचित कर दिया है।

विज्ञापन


नई समय सीमा लागू होने के बाद अब प्रवेश पोर्टल पर दोबारा आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर संशोधित सूचना अपलोड कर दी गई है। विश्वविद्यालय पहले ही एक जून से 15 जून तक होने वाली प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर चुका है। बीएड प्रवेश परीक्षा 15 जून को होगी जबकि एलएलबी, एमबीए, एमसीए, एमए, एमएससी, एमकॉम और अन्य कई पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं अलग-अलग तिथियों में आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन अब प्रवेश परीक्षाओं और आगामी पीजी एंड टर्म परीक्षाओं की तैयारियों में जुट गया है। परीक्षा शाखा को परीक्षा केंद्रों, रोल नंबर और प्रश्नपत्र वितरण से संबंधित व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

नया शेड्यूल जारी, पीजी परीक्षाएं अब 9 जून से

वहीं सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने विद्यार्थियों के आंदोलन और ज्ञापन को ध्यान में रखते हुए 12 मई से प्रस्तावित स्नातकोत्तर (पीजी) परीक्षाओं को स्थगित कर नया परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। अब विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों की पीजी परीक्षाएं 9 जून से 2 जुलाई होंगी। 29 अप्रैल 2026 को विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर पीजी परीक्षाएं आगे बढ़ाने की मांग की थी। विद्यार्थियों ने पाठ्यक्रम पूरा न होने, तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलने और विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों की शैक्षणिक तैयारियों को लेकर चिंता जताई थी। इसके बाद लगातार हो रहे आंदोलन और ज्ञापनों के मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले पर विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन

मूल्यांकन और परिणाम घोषणा में विलंब होना स्वाभाविक

इसी क्रम में 12 मई को सभी डीन और विभागाध्यक्षों की बैठक हुई। निर्णय लिया कि बीसीए, बीबीए और पीजीडीसीए जैसे सेमेस्टर आधारित स्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी। इन पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद विभिन्न स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना होता है। ऐसे में परीक्षाएं स्थगित करने से उनके भविष्य और प्रवेश प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता था। पीजी परीक्षाओं के स्थगन के कारण मूल्यांकन और परिणाम घोषणा में विलंब होना स्वाभाविक है।
 

विज्ञापन

निर्धारित परीक्षा प्रक्रिया के अनुसार परीक्षा समाप्त होने के बाद मूल्यांकन, संकलन और परिणाम प्रकाशन में कम से कम एक माह का समय लगता है। ऐसे में पीजी परीक्षाओं के परिणाम 2 अगस्त से पहले घोषित होने की संभावना है। सभी संबद्ध महाविद्यालयों और विभागों को निर्देश दिए हैं कि इस सूचना को विद्यार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। -प्रोफेसर ललित अवस्थी, कुलपति, एसपीयू

आवेदन 22 तक, 15 जून को होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा

प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश परीक्षा कि तिथि में बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 23 मई को प्रस्तावित थी लेकिन अब यह 15 जून को होगी। इसके साथ दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई से बढ़ाकर 22 मई निर्धारित की है। यह संयुक्त प्रवेश परीक्षा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय तथा सरदार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी सरकारी और गैर सरकारी बीएड कॉलेजों की करीब 8000 सीटों के लिए होगी। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और अभ्यर्थी यूपीआई, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 14 परीक्षा केंद्रों में होगी। इनमें शिमला, सोलन, नाहन, धर्मशाला, सुंदरनगर, मंडी, कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, रामपुर बुशहर, कांगड़ा, चंबा और नादौन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed