फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: Graduate exams from 27th, tentative schedule released, tentative schedule released

HPU Shimla: हिमाचल में स्नातक परीक्षाएं 27 से, विवि ने जारी किया संभावित शेड्यूल

Fri, 07 Mar 2025 11:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Mar 2025 11:15 AM IST
सार

 प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी कर इसे वेबसाइट पर अपलोड किया है।

विज्ञापन
HPU Shimla:  Graduate exams from 27th, tentative schedule released, tentative schedule released
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी कर इसे वेबसाइट पर अपलोड किया है। शेड्यूल को लेकर किसी भी तरह की आपत्तियां, पेपर क्लेश होने के मामलों को लेकर शिक्षकों और विद्यार्थियों की ओर से आपत्तियां दर्ज करने के लिए 10 मार्च तक का समय दिया है। यूजी की ये परीक्षाएं 27 मार्च से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 119 परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन

HPU Shimla:  Graduate exams from 27th, tentative schedule released, tentative schedule released
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने सभी कॉलेज प्राचार्य, संस्थानों के निदेशकों और शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों से कहा है कि विवि की वेबसाइट पर अपलोड किए गए संभावित शेड्यूल को लेकर किसी तरह की आपत्ति दर्ज करने को 10 मार्च तक परीक्षा नियंत्रक या सहायक कुलसचिव कंडक्ट ब्रांच को उनके conduct.hpu@gmail.com पर ई मेल की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजी डिग्री कोर्स की इन परीक्षाओं का अंतिम शेड्यूल 12 मार्च को जारी कर दिया जाएगा । इसके बाद किसी तरह की आपत्तियों को दर्ज नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विवि ने इसके अलावा ओटी/एमआईएल कोर्स की डेटशीट भी जारी कर दी गई है। इनमें प्रभाकर, प्राक शास्त्री, धर्माचार्य, वेदाचार्य, व्याकरणाचार्य और ज्योतिशाचार्य और साहित्याचार्य की परीक्षाएं भी 27 मार्च से शुरू किया जाना प्रस्तावित है।

विज्ञापन

70 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे परीक्षा में अपीयर
 यूजी डिग्री और ओटी/एमआईएल कोर्स की इन परीक्षाओं में 70,335 विद्यार्थी अपीयर होंगे। कक्षावार जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार प्रथम वर्ष में 29,270, द्वितीय वर्ष में 24,517, तृतीय वर्ष में 16,548 विद्यार्थी वार्षिक परीक्षाओं में अपीयर होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed