{"_id":"65f0624c3f3cc8f1a702190e","slug":"hpu-shimla-gave-special-opportunity-to-ug-iii-students-for-examination-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी तृतीय के विद्यार्थियों को दिया परीक्षा का विशेष मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी तृतीय के विद्यार्थियों को दिया परीक्षा का विशेष मौका
Tue, 12 Mar 2024 07:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Mar 2024 07:41 PM IST
सार
प्रदेश विश्वविद्यालय ने कार्यकारिणी परिषद की 22 फरवरी को हुई बैठक में हुए फैसले के बाद यूजी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को परीक्षा देने का एक और मौका दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने कार्यकारिणी परिषद की 22 फरवरी को हुई बैठक में हुए फैसले के बाद यूजी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को परीक्षा देने का एक और मौका दिया है। स्नातक डिग्री कोर्स बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री कोर्स के सत्र 2018-19 के विद्यार्थी, जो पांच वर्षों की तय अवधि में डिग्री पूरी नहीं कर पाए है, उन्हें यह अवसर दिया गया है। इस विशेष मौके में आने वाले और इसका लाभ उठाने वाले विद्यार्थियों को दस हजार की फीस चुकानी होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा ईसी के निर्णय के अनुसार बीसीए के शैक्षणिक सत्र 2014-15 से 2019-20 के विद्यार्थी जो पांच सालों में डिग्री पूरी नहीं कर पाए हैं, उन्हें भी यह परीक्षा का मौका दिया गया है। इसके लिए उन्हें बीस हजार प्रति सेमेस्टर के हिसाब से फीस चुकानी होगी। विवि के कुलसचिव डा. वीरेंद्र शर्मा ने इस विशेष अवसर को दिए जाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार बीए, बीएससी, बी कॉम और शास्त्री की अप्रैल में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं और बीसीए कोर्स की अक्तूबर में होने वाली ऑड सेमेस्टर की अक्तूबर और इवन सेमेस्टर की अप्रैल 2025 में होने वाली परीक्षाओं में विद्यार्थी बैठ सकेंगे।
विज्ञापन