फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu shimla gave one special chance to passed ug degree course

हजारों विद्यार्थियों को राहत, एचपीयू शिमला ने लिया ये बड़ा फैसला

Thu, 18 Jul 2019 10:23 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Jul 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
hpu shimla gave one special chance to passed ug degree course

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीए, बीएससी, बीकॉम और बीसीए-बीबीए की अधूरी डिग्री पूरा करने का विशेष मौका प्रदान किया है। एचपीयू की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है। 31 मई को हुई विवि कार्यकारी परिषद की बैठक में लाए प्रस्ताव में कुछ बदलाव के बाद अब यूजी छात्र-छात्राओं को डिग्री पूरी करने को मौका दिया है। 

विज्ञापन


विवि कुलसचिव घनश्याम चंद ने बताया कि इससे कोर्स के वर्ष 2000 से 2012-13 सत्र तक के ऐसे छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे, जो तय समय में डिग्री पूरा नहीं कर सके। इन छात्र-छात्राओं को पांच हजार प्रति वर्ष फीस चुकाने पर मार्च 2020 में पुराने पाठ्यक्रम में परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


वहीं प्रोफेशनल कोर्स बीसीए और बीबीए के वर्ष 2000 से 2013-14 पाठ्यक्रम में पंजीकृत अधूरी डिग्री वाले छात्र-छात्राओं को पुराने 2013-14 के पाठ्यक्रम के अनुसार सितंबर 2019 में परीक्षा पास करने का मौका मिलेगा। इसके लिए विद्यार्थियों को 20 हजार रुपये प्रति सत्र/वर्ष के हिसाब से फीस चुकानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed