HPU Shimla: 2 दिसंबर तक भर सकेंगे पीजी परीक्षा के लिए फार्म, छात्र संगठनों की मांग पर लिया फैसला
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है। शुक्रवार को एबीवीपी ने भी इस मांग को उठाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने छात्र संगठनों की ओर से पीजी परीक्षा फार्म भरने की समय सीमा बढ़ाने की मांग पर इसे बढ़ा दिया है। अब पीजी के एमए, एमएससी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स एलएलबी, एमटीटीमएम, बीएचएम के ऑड सेमेस्टर की रेगुलर और री अपीयर परीक्षाओं के अलावा इक्डोल के पीजी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स की जनवरी बैच के इवन सेमेस्टर की रेगुलर और ऑड सेमेस्टर की री अपीयर परीक्षा के ऑनलाइन और ऑफलाइन फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। छात्र अब 2 दिसंबर तक बिना लेट फीस के परीक्षा फार्म भर सकेंगे। इसके बाद छात्रों को तय की गई दरों के अनुसार लेट फीस चुकानी होगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है। शुक्रवार को एबीवीपी ने भी इस मांग को उठाया था।
शोधपत्र जमा करवाने के लिए 30 नवंबर तक बढ़ी तिथि
हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने शोधपत्र जमा करवाने के लिए 30 नवंबर तक समय बढ़ाया है। विवि ने इच्छुक संकाय सदस्यों, विद्वान, न्यायाधीश, पेशेवर और छात्र से शोधपत्र आमंत्रित किए गए हैं। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में बौद्धिक संपदा केंद्र की शुरुआत की गई है। इसके वार्षिक प्रकाशन के पहले अंक संपत्ति और नवाचार समीक्षा खंड-एक में चयनित शोधपत्र को प्रकाशित किया जाएगा। इसका लक्ष्य उच्च गुणवत्ता वाले शोध लेखों का प्रसार करना है जिसमें सैद्धांतिक, व्यावहारिक और बौद्धिक संपदा अधिकारों के उभरते पहलुओं पर प्रकाश डाला गया हो। यह प्रकाशन प्रौद्योगिकी, विज्ञान, कला, संस्कृति, नैतिकता, अर्थशास्त्र, और उभरते रुझानों और चुनौतियों पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हुए बौद्धिक संपदा का क्षेत्र, जैसे डिजिटल का प्रभाव प्रौद्योगिकियां, खुली पहुंच आंदोलन और वैश्वीकरण की विषय चर्चा और सहयोग को बढ़ावा देगा।