{"_id":"62bc7d40ebcb6b11987852a9","slug":"hpu-shimla-extends-application-date-for-admission-to-ballb-and-btech","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: एचपीयू ने बीएएलएलबी और बीटेक में प्रवेश के लिए बढ़ाई आवेदन की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: एचपीयू ने बीएएलएलबी और बीटेक में प्रवेश के लिए बढ़ाई आवेदन की तिथि
Wed, 29 Jun 2022 09:56 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 Jun 2022 09:56 PM IST
सार
प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज(यूआईएलएस) ने नए शैक्षणिक सत्र में बीएएलएलबी ऑनर्स में प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ा दी है। सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए आवेदन करने की तिथि तीस जून को समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज(यूआईएलएस) ने नए शैक्षणिक सत्र में बीएएलएलबी ऑनर्स में प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ा दी है। सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए आवेदन करने की तिथि तीस जून को समाप्त हो गई थी। यूआईएलएल के निदेशक प्रो. संजय सिंधु ने कहा कि बढ़ाई गई समय अवधि के भीतर छात्र इस कोर्स में प्रवेश के लिए एडमिशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
बीटेक कोर्स में आवेदन के लिए 5 जुलाई तक बढ़ी तिथि
हिमाचल प्रदेश विवि के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(यूआईटी ) ने बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, बीटेक आईटी, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन पांचों कोर्स में प्रवेश के आवेदन करने की अंतिम तिथि को तीस से बढ़ाकर पांच जुलाई किया है। संस्थान के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि 14 जुलाई को इन कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन
यूसीबीएस नतीजे आने के बाद तय होगा इंटरव्यू का शेड्यूल
विवि के बीसीए और बीबीए कोर्स करवाने वाले यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज(यूसीबीएस )के निदेशक प्रो. पवन गर्ग ने कहा कि संस्थान के दोनों कोर्स की प्रवेश परीक्षा हो चुकी है, इसका परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। बोर्ड की जमा दो की परीक्षाओं के नतीजों के आने का इंतजार किया जा रहा है। नतीजे आने पर कोर्स में प्रवेश को ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू का शेड्यूल तय कर दिया जाएगा।
विज्ञापन