फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla: Evaluation of UG final year answer sheets will start soon, preparations in full swing

HPU Shimla: यूजी अंतिम वर्ष की उत्तर पुस्तिकाओं का जल्द शुरू होगा मूल्यांकन, तैयारियां तेज

Sat, 05 Apr 2025 01:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Apr 2025 01:02 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय की इन दिनों चल रही स्नातक डिग्री कोर्स की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का जल्द क्लस्टर बनाकर मूल्यांकन कार्य शुरू करने की तैयारी है। 

विज्ञापन
HPU Shimla: Evaluation of UG final year answer sheets will start soon, preparations in full swing
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की इन दिनों चल रही स्नातक डिग्री कोर्स की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का जल्द क्लस्टर बनाकर मूल्यांकन कार्य शुरू करने की तैयारी है। विवि में इसके लिए बैठकों के दौर शुरू हो गए हैं। बीते रोज कुलपति प्रो. एसपी बंसल की विवि के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में क्लस्टर बनाकर मूल्यांकन कार्य कर जल्द पूरा कर नतीजे घोषित करने के दिए गए निर्देशों पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन की यूजी अंतिम वर्ष की परीक्षाओं में अपीयर हो रहे करब 16,000 छात्र छात्राओं के नतीजे जून मध्य तक हर हाल में घोषित करने का लक्ष्य है। जिससे छात्रों को पीजी डिग्री कोर्स में पिछली कक्षा के परिणाम समय से न आने से प्रवेश में कोई परेशानी न पेश आए।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन मूल्यांकन के लिए प्रदेश भर में 21 से 22 मूल्यांकन केंद्र स्थापित करता है। इस बार परिणाम कम से कम समय में तैयार कर घोषित करने के लिए मूल्यांकन की प्रक्रिया में बदलाव कर और बेहतर बनाया जा सकता है। इस बार विवि परीक्षा केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाओं को विवि में ला कर उन्हें वहां से मूल्यांकन केंद्रों को भेजने के बजाय सीधे परीक्षा केंद्रों से मूल्यांकन केंद्र भेजने पर भी विचार कर रहा है। यदि यह फैसला हुआ, तो इससे उत्तर पुस्तिकाएं कम समय में मूल्यांकन केंद्र पहुंचेगी। जिससे नतीजे जल्द तैयार कर घोषित हो सकेंगे। यूजी डिग्री कोर्स की अंतिम वर्ष की परीक्षाओं में अपीयर हो रहे बीए के करीब दस हजार, बीएससी के दो हजार से अधिक, बी कॉम के ढाई हजार, ओटी शास्त्री की परीक्षा साढ़े चार सौ छात्र अपीयर हो रहे है। इन छात्रों को नतीजों का समय से आने का इंतजार रहेगा।

विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्र में उत्तर पुस्तिकाओं के पहुंचने से बचेगा खर्च
 विश्वविद्यालय प्रशासन यदि कुलपति के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों से मूल्यांकन केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं भेजने की व्यवस्था करेगा, तो इससे कम से कम बीस दिन का समय बचेगा, वहीं विवि का ट्रांसपोर्टेशन का लाखों का खर्च भी कम हो जाएगा । इससे नतीजे जल्द तैयार होंगे। अभी तक जारी व्यवस्था में परीक्षा केंद्रों से विवि में उत्तर पुस्तिकाएं आने के बाद मूल्यांकन केंद्रों को भेजी जाती है। इसमें खर्च बढ़ता है और समय भी अधिक लगता है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि जल्द यूजी डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष की उत्तर पुस्तिकाओं का क्लस्टर बनाकर मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे छात्रों को कम से कम समय में परिणाम मिल सके। मूल्यांकन के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed