HPU: पीएचडी में सीधे प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
विवि के डीएस प्रो. कुलभूषण चंदेल ने कहा कि पीएचडी की सीटों के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट या एडमिशन पोर्टल के माध्यम से निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवदेन करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रवेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में पीएचडी की 156 सीटों में सीधे प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए यूजीसी नेट, यूजीसी, सीएसआईआर, राजीव गांधी फेलोशिप, मौलाना आजाद फेलोशिप और भारत सरकार के अन्य विभागों से राष्ट्रीय स्तर की फेलोशिप ले रहे अभ्यर्थी पात्र होंगे। 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। यूजीसी के नियमों में पीएचडी में प्रवेश परीक्षा या फिर राष्ट्रीय स्तर के फेलोशिप परीक्षा पास और फेलोशिप ले रहे अभ्यर्थियों को सीधे प्रवेश दिया जाता है।
विश्वविद्यालय 2022-23 सत्र के लिए इसी नियम में सीधे पीएचडी में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया की है। विभागों और संस्थानों में उपलब्ध पीएचडी की सीटों के अनुसार आने वाले आवेदकों को पीएचडी में प्रवेश दिया जाएगा। विवि के डीएस प्रो. कुलभूषण चंदेल ने कहा कि पीएचडी की इन सीटों के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट या एडमिशन पोर्टल के माध्यम से निर्धारित तिथि तक www.hpuniv.ac.in पर दिए लिंक के माध्यम www.admissions.hpushimla.in ऑनलाइन आवदेन करना होगा।
खाली रहने वाली सीटों को भरने लिए होगी प्रवेश परीक्षा
पीएचडी में सीधे प्रवेश की इस प्रक्रिया के पूरा होने पर खाली रहने वाली सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय दिसंबर माह में प्रवेश परीक्षा करवाएगा। इसके लिए आने वाले समय में अधिसूचना जारी कर वेबसाइट पर सूचना उपलब्ध करवाई जाएगी।
यह रहेगी पीएचडी में सीधे प्रवेश के लिए पात्रता
पीएचडी में सीधे प्रवेश के लिए आवेदनकर्ता पीजी डिग्री या इसके समकक्ष प्रोफेशनल डिग्री में 55 फीसदी प्राप्तांक या इसके समकक्ष यूजीसी सात प्वाइंट स्केल पर बी ग्रेड प्राप्त, अनुसूचित जाति, जनजाति से संबद्ध रखने वाले, दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को पीजी में प्राप्तांक की शर्त में पांच फीसदी की छूट रहेगी। 19 सितंबर 1991 से पूर्व पीजी डिग्री प्राप्त अभ्यर्थियों को भी यह छूट रहेगी।
किस विभाग में पीएचडी की कितनी सीटें
केमिस्ट्री में नौ सीटें, मैथेमेटिक्स में सात, फिजिक्स में 12, बॉटनी में छह, जूलॉजी आठ, बायोटेक में 11, हिंदी में 13, संस्कृत में तीन, वाणिज्य विभाग में छह, अर्थशास्त्र में सात, परफार्मिंग आर्ट में चार, जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में पांच, भूगोल विभाग में चार, सामाजिक विज्ञान और सोशल वर्क में तीन, सोशल वर्क में एक, विधि विभाग में पांच, साइकोलॉजी में दो, आईपीएस एमटीए विभाग में एक, एचपीयूबीएस (एमबीए) छह, राजनीति विज्ञान में एक, शिक्षा विभाग में 32, शारीरिक शिक्षा में सात और लोक प्रशासन में पीएचडी की तीन सीटें सीधे प्रवेश प्रक्रिया में भरी जानी हैं।