फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU shimla academic schedule released, application for PG admission from April

HPU Shimla: एचपीयू का एकेडमिक शेड्यूल जारी, अप्रैल से पीजी प्रवेश के लिए आवेदन

Tue, 07 Jan 2025 01:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jan 2025 01:20 PM IST
सार

 26 तक अप्रैल 2025 से नए सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा आधारित पीजी डिग्री एमए, एमएससी, एमकॉम, एबीबीए, एमटीए, एमसीए, एमटेक जैसे कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया होगी। 

विज्ञापन
HPU shimla academic schedule released, application for PG admission from April
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र जुलाई 2025-26 का एकेडमिक शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार 26 तक अप्रैल 2025 से नए सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा आधारित पीजी डिग्री एमए, एमएससी, एमकॉम, एबीबीए, एमटीए, एमसीए, एमटेक जैसे कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया होगी। जबकि 16 जून तक मेरिट आधारित प्रवेश वाले और विवि परिसर में चलाए जा रहे शाॅर्ट टर्म कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकेगा। नए सत्र की प्रवेश परीक्षाएं 6 से 21 जून तक होंगी। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने कुलपति की मंजूरी के मिलने के बाद सोमवार को एकेडमिक शेड्यूल में प्रवेश, कक्षाओं और परीक्षा, परिणाम को लेकर विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। इसे विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं के बाद 5 जुलाई से पहले इसके परिणाम घोषित कर दस से 19 जुलाई तक काउंसलिंग और प्रवेश की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा, 24 जुलाई तक खाली रही सीटों पर प्रवेश दे दिया जाएगा। ऑड सेमेस्टर की 21 जुलाई से 16 नवंबर तक कक्षाएं होंगी और इसके बाद 17 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच परीक्षाएं होंगी। ईवन सेमेस्टर की कक्षाएं 18 फरवरी 2026 से 13 जून 2026 तक कक्षाएं संचालित की जाएगी, इसके बाद 13 जून से 9 जुलाई के बीच परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन

एलएलएम में प्रवेश को 15 सितंबर को होगी प्रवेश परीक्षा
विवि के अक्तूबर-2025 सेशन के लिए खास तौर पर एलएलएम के लिए अलग से शेड्यूल जारी किया गया है। एलएलएम में की प्रवेश को 29 अगस्त तक आवेदन होगा, 15 सितंबर को प्रवेश परीक्षा, 19 सितंबर को प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित होंगे। जबकि 24 सितंबर को काउंसलिंग और प्रवेश होगा, खाली सीटों पर 30 सितंबर 2025 तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। एक अक्तूबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक, 18 फरवरी 2026 से 22 मार्च 2026 तक कक्षाएं होंगी, 22 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच परीक्षाएं होंगी। ईवन सेमेस्टर की कक्षाएं एक अप्रैल 2026 से 22 जून तक, और 1 जुलाई से 24 अगस्त तक कक्षाएं होंगी और 25 अगस्त से तीन सितंबर के समय में परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिक प्रणाली के कोर्स के लिए अलग से जारी किया है शेड्यूल
शिमला। विवि परिसर में वार्षिक प्रणाली के तहत संचालित किए जा रहे डिग्री, डिप्लोमा कोर्स का डीएस कार्यालय ने अलग से एकेडमिक शेड्यूल जारी किया है। इसके अनुसार इन कोर्स में प्रवेश को 16 जून तक ऑनलाइन आवेदन होगा, 18 से 21 जून 2026 तक काउंसलिंग और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इन कोर्स की कक्षाएं एक जुलाई से 31 दिसंबर 2025 तक और 18 फरवरी से 10 अप्रैल तक इन कोर्स की कक्षाएं होंगी और 11 अप्रैल से दो मई 2026 के बीच इन कोर्स की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

छुट्टियों का यह रहेगा शेड्यूल
विवि में एक जनवरी से 17 फरवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा, जबकि 22 जून से 29 जून 2026 तक गर्मियों की छुट्टियां होंगी। इस शैक्षणिक सत्र में कुल 186 टीचिंग डे होंगे, 72 दिन परीक्षा तैयारी और परीक्षा के लिए रखे गए है, जबकि 56 दिन की छुट्टियां रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed