फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpu has declared the results of the semester exams of BBA, BTTM and BCA

HPU Shimla: विश्वविद्यालय ने घोषित किया बीबीए, बीटीटीएम और बीसीए की सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम

Fri, 17 Jan 2025 07:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jan 2025 07:56 PM IST
सार

 प्रदेश विश्वविद्यालय ने तीन प्रोफेशनल डिग्री कोर्स बीसीए, बीबीए और बीटीटीएम के परीक्षा परिणाम को घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
hpu has declared the results of the semester exams of BBA, BTTM and BCA
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने पहली बार तीन सेमेस्टर परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का ऑन स्क्रीन मूल्यांकन करवाकर नतीजे भी ढाई महीने में घोषित कर दिए हैं। शुक्रवार को विवि ने तीन प्रोफेशनल डिग्री कोर्स बीसीए, बीबीए और बीटीटीएम की सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। परीक्षाएं अक्तूबर और नवंबर में हुई थीं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि परिणाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। विद्यार्थी अपनी लॉगइन आईडी से परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


हिमाचल विवि के मुताबिक बीसीए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा में बैठे 3,000 विद्यार्थियों का परिणाम 88.73 फीसदी। जबकि बीसीए तृतीय सेमेस्टर की रेगुलर परीक्षा देने वाले 2,659 विद्यार्थियों में से 84.05 फीसदी और पांचवें सेमेस्टर में अपीयर 1,338 में से 86.77 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। बीबीए पहले सेमेस्टर में 1,650 विद्यार्थियों का परिणाम 99.15, तृतीय सेमेस्टर में 1,440 का परिणाम 97.43 और पांचवें सेमेस्टर में 784 में से 98.47 फीसदी छात्र पास हुए हैं। बीटीटीएम में पहले सेमेस्टर का परिणाम सौ फीसदी रहा। कुल 31 विद्यार्थी अपीयर हुए थे। तृतीय सेमेस्टर का परिणाम 76.74 और पांचवें का 96.30 फीसदी रहा।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक पहली बार ईआरपी के तहत बीसीए, बीटीटीएम, बीबीए की सेमेस्टर परीक्षाओं के नतीजे दो से ढाई माह से पहले ही घोषित किए गए हैं। पिछले सत्र में विवि ने अक्तूबर में परीक्षा के परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषित किए थे। इस बार जनवरी के दूसरे सप्ताह में ही नतीजे घोषित कर दिए हैं। समय से पहले नतीजों आने की मुख्य वजह ऑन स्क्रीन मूंल्याकन करवाना रहा। आने वाले समय में अन्य छोटे कोर्स के नतीज भी तय समय सीमा के भीतर घोषित करने के प्रयास रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed