फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU EC and Court member elections today

Shimla News: एचपीयू ईसी और कोर्ट सदस्य के चुनाव आज

Thu, 03 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
HPU EC and Court
member elections today
सुबह 11 से चार बजे तक होगा मतदान
विज्ञापन

अंतिम दिन सभी कर्मचारी गुटों ने किया प्रचार

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के 824 कर्मचारी मतदाता शुक्रवार को विवि में होने वाले ईसी कोर्ट सदस्य चुनाव में अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदान करेंगे।

सुबह ग्यारह से दोपहर बाद चार बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद मतों की गणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर और विवि के कुलसचिव डाॅ. वीरेंद्र कुमार शर्मा की देखरेख में चुनाव होंगे। चुनाव में ईसी सदस्य के पद पर उतरे तीन उम्मीदवारों में भाजपा समर्थित कर्मचारियों ने प्रेमराज को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस और माकपा समर्थितों ने सुनील दत्त को उम्मीदवार के रूप में उतारा है। इस पद के लिए एक और उम्मीदवार मोहन लाल भी चुनाव मैदान में है। इससे इन तीनों के बीच में मुकाबला होना है।
विज्ञापन

विवि कोर्ट सदस्य पद के लिए सिर्फ दो उम्मीदवार ही मैदान में है। इनमें भाजपा समर्थितों की ओर से सुरेश कुमार वर्मा जबकि कांग्रेस और माकपा समर्थितों के साझा उम्मीदवार के रूप में देवेंद्र कुमार चुनावी उम्मीदवार हैं। इन दोनों में आमने सामने की टक्कर होगी जबकि ईसी सदस्य के लिए तीन उम्मीदवार होने से मुकाबला तिकोना रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article