{"_id":"5b83f5dd42c792466835fbd8","slug":"hpu-changed-the-counseling-date-of-msc-nursing","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू ने एमएससी नर्सिंग की काउंसलिंग तारीख बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू ने एमएससी नर्सिंग की काउंसलिंग तारीख बदली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 27 Aug 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए समूह और श्रेणीवार मेरिट सूची जारी कर दी है। साथ ही इस कोर्स की काउंसलिंग की तिथि में भी बदलाव किया है।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि एमएससी नर्सिंग कोर्स की मेरिट विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। इन सर्विस और सीधे आवेदनकर्ताओं की दोनों श्रेणी की मेरिट श्रेणीवार जारी की गई है।
विज्ञापन
कोर्स के लिए प्रोस्पेक्टस में तय 30 अगस्त की तारीख बदलकर अब 19 सितंबर कर दी गई है। बताया कि एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स के लिए 27 अगस्त को रखे गए मॉपअप राउंड को भी अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
सूचना के मुताबिक इससे संबंधित मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण सरकार से ही मॉपअप राउंड को अभी न करवाए जाने के दिशा-निर्देश आए थे।