{"_id":"ed8f138ce9f26f103a3563cbe296fb58","slug":"hptu-written-test-for-post-of-clerk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी विवि ने जारी की भर्ती परीक्षा की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी विवि ने जारी की भर्ती परीक्षा की तारीख
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 28 Apr 2015 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने खाली पद भरने को लिखित परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। विवि चार मई को लिखित परीक्षा लेगा। इसके लिए ब्वॉयज स्कूल हमीरपुर में प्रदेश का एकमात्र परीक्षा केंद्र स्थापित किया है।
विज्ञापन
विवि में सहायक रजिस्ट्रार, कंप्यूटर असिस्टेंट-क्लर्क, क्लर्क, सिस्टम एनालिस्ट, प्रोग्रामर, असिस्टेंट अकाउंटेंट का पद भरा जाना है। बीते माह तकनीकी विवि ने प्रदेश भर के बेरोजगार युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके बाद आवेदनों की छंटनी कर योग्य आवेदकों को परीक्षा के लिए रोलनंबर भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विवि के रजिस्ट्रार मनोज कुमार ने बताया कि तकनीकी विवि में विभिन्न श्रेणियों के खाली पद भरने को परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। रावमापा स्कूल हमीरपुर ब्वायज में 4 मई को सुबह और सायं दो सत्रों में परीक्षा का संचालन किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को रोलनंबर नहीं मिलते हैं, वे विवि की वेबसाइट से रोलनंबर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन