फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hptu hamirpur b pharmacy admission spot counselling from 4 November 2022

HPTU Hamirpur: बी फार्मेसी में प्रवेश के लिए चार नवंबर को होगी स्पॉट काउंसलिंग

Mon, 31 Oct 2022 04:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Oct 2022 04:49 PM IST
सार

तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने बताया कि स्पॉट काउंसलिंग में भी सीटों का आवंटन शैक्षणिक योग्यता में अंकों की वरीयता के आधार पर ही होगा।

विज्ञापन
hptu hamirpur b pharmacy admission spot counselling from 4 November 2022
तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने संबंधित शिक्षण संस्थानों में बी फार्मेसी प्रथम वर्ष की खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग करने का निर्णय लिया है। स्पॉट काउंसलिंग संबंधित शिक्षण संस्थानों में चार नवंबर को होगी। स्पॉट काउंसलिंग भी पूर्व की भांति उन्हीं शिक्षण संस्थानों में होगी, जिन शिक्षण संस्थानों को पीसीआई (फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया) से प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू करने की स्वीकृति मिली है।

विज्ञापन


स्पॉट काउंसलिंग में सीटों का आवंटन सामान्य वर्ग के अंतर्गत शैक्षणिक योग्यता में अंकों की वरीयता के आधार पर ही होगा। जो अभ्यर्थी पहले ऑनलाइन काउंसलिंग के किसी भी दौर में भाग ले चुके हैं और चयनित या चयनित नहीं हैं या किसी भी कारण से शामिल नहीं हुए थे, उन सभी अभ्यर्थियों को संबंधित संस्थानों में उपरोक्त निर्धारित तिथि और समय के अनुसार अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों और उनकी प्रतिलिपियों के साथ उपस्थित होना पड़ेगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने पहले कॉउसलिंग के लिए आवेदन नहीं किया था और आवेदन फीस नहीं भरी थी, उन्हें 1,550 रुपये फीस भी जमा करवानी होगी। इसके अतिरिक्त अगर किसी अभ्यर्थी को सीट प्राप्त होती है तो उन्हें विश्वविद्यालय शुल्क 3,000 रुपये के साथ संबंधित शिक्षण संस्थान के सभी शुल्क उसी समय देकर सीट पक्की करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पॉट काउंसलिंग में भाग लेने से पूर्व सभी अभ्यर्थी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के लिए हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय प्रवेश विवरण पुस्तिका के अध्याय-दो को अच्छी तरह पढ़ लें, जो कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने बताया कि स्पॉट काउंसलिंग में भी सीटों का आवंटन शैक्षणिक योग्यता में अंकों की वरीयता के आधार पर ही होगा। खाली सीटों की जानकारी और स्पॉट काउंसलिंग का फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed