फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPSSC Hamirpur: Junior office assistant post code 817 exam center will no be changed

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट परीक्षा का केंद्र नहीं बदल सकेंगे अभ्यर्थी

Wed, 10 Mar 2021 10:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 10 Mar 2021 10:38 PM IST
सार

  • कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा केंद्र में बदलाव की संभावनाओं से किया मना
  • कई अभ्यर्थियों को घर से 80 से 90 किलोमीटर दूर आवंटित किए हैं परीक्षा केंद्र
  • 1869 पदों को भरने के लिए आयोग 21 मार्च को 960 केंद्रों पर लेगा परीक्षा

विज्ञापन
HPSSC Hamirpur: Junior office assistant post code 817 exam center will no be changed
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 817 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों में बदलाव करने से साफ इंकार कर दिया है। आयोग ने कहा कि है कि किसी भी स्थिति में अभ्यर्थी के परीक्षा केंद्र को बदला नहीं जाएगा, इसलिए कोई भी अभ्यर्थी आयोग में परीक्षा केंद्र बदलने के लिए आवेदन न करे। चयन आयोग अब तक की सर्वाधिक अभ्यर्थियों वाली छंटनी परीक्षा 21 मार्च को करने जा रहा है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के कुल 1869 पद भरे जाने हैं।

विज्ञापन


इसके लिए प्रदेश भर से ढाई लाख बेरोजगार युवाओं ने आवेदन किया था, लेकिन आवेदन पत्रों की छंटनी के दौरान ही करीब 28 हजार अधूरे और अयोग्य आवेदन रद्द हो चुके हैं। 2.10 लाख योग्य आवेदनकर्ताओं को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। इन अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने प्रदेश के 51 उपमंडलों के अंतर्गत 960 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।
विज्ञापन


आयोग ने आवेदनों की संख्या अधिक होने के कारण अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह अपने साथ क्लिप बोर्ड साथ में लेकर आएं। ताकि परीक्षा केंद्र पर किसी कारणवश डेस्क न उपलब्ध होने से कोई समस्या पेश न आए। वहीं कुछ अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्हें घर से 80 से 90 किलोमीटर दूर और कई को दूसरे जिलों में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। रविवार के दिन कई जिलों में निजी और निगम की बसें नहीं चलती हैं, जिसके चलते वह परीक्षा से वंचित रह सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि पोस्ट कोड 817 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) भर्ती परीक्षा के लिए 2.10 लाख अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। इतनी अधिक संख्या होने के चलते दिक्कतों को देखते हुए इस बार परीक्षा केंद्र में बदलाव नहीं किया जा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed