{"_id":"635fd760ae64bd196630f992","slug":"hpssc-hamirpur-extend-date-to-apply-online-for-1647-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग: युवाओं को राहत, 1647 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी चयन आयोग: युवाओं को राहत, 1647 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई
Mon, 31 Oct 2022 07:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 31 Oct 2022 07:41 PM IST
सार
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग 79 विभिन्न पोस्ट कोड में 1647 पद भरेगा। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की तिथि को अब पांच नवंबर तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने की तिथि को पांच नवंबर तक बढ़ा दिया है। आयोग की वेबसाइट में तकनीकी खराबी आने और प्रदेश भर से युवाओं की मांग पर आयोग ने यह निर्णय लिया है। पूर्व में आवेदन की तिथि 29 अक्तूबर तक निर्धारित थी।
विज्ञापन
चयन आयोग हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग, पुलिस, एचआरटीसी और बिजली बोर्ड समेत 79 विभिन्न पोस्ट कोड में 1647 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। आयोग ने योग्य अभ्यर्थियों से 30 सितंबर से लेकर 29 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग 79 विभिन्न पोस्ट कोड में 1647 पद भरेगा। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की तिथि को अब पांच नवंबर तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन