फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hpssc hamirpur declared written exam result of six post codes

कर्मचारी चयन आयोग: छह पोस्ट कोड परीक्षाओं का परिणाम घोषित, अब दस्तावेजों का सत्यापन

Mon, 31 Oct 2022 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Oct 2022 06:26 PM IST
सार

राज्य बिजली बोर्ड में इलेक्ट्रीशियन के 22 पदों को भरने के लिए 10 सितंबर को ली लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 104 अभ्यर्थियों का चयन 14 नवंबर को होने वाले दस्तावेजों के सत्यापन के लिए किया गया है।

विज्ञापन
hpssc hamirpur declared written exam result of six post codes
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने छह विभिन्न पोस्ट कोड की लिखित परीक्षाओं के परिणाम सोमवार को घोषित किए हैं। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को अब आयोग के कार्यालय में दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया गया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 977 में राज्य कृषि विपणन बोर्ड में मार्केट सुपरवाइजर के 12 पदों के लिए  28 अगस्त को ली परीक्षा में 41 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित कर उनका चयन 15 नवंबर को होने वाले दस्तावेजों के सत्यापन के लिए किया गया है।

विज्ञापन


पोस्ट कोड 998 में तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय सुंदरनगर में इलेक्ट्रिकल वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर के तीन पदों को भरने के लिए 4 सितंबर को लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 10 अभ्यर्थियों का चयन 10 नवंबर को होने वाले दस्तावेजों के सत्यापन के लिए किया गया है। पोस्ट कोड 1007 में भाषा एवं संस्कृति निदेशालय शिमला में कल्चरल ऑर्गेनाइजर के एक पद के लिए 29 सितंबर को वली लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर चार अभ्यर्थियों का चयन, पोस्ट कोड 1005 में भाषा एवं संस्कृति निदेशालय शिमला में ड्राफ्ट्समैन के एक पद को भरने के लिए 4 सितंबर को ली परीक्षा के आधार पर चार अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन


पोस्ट कोड 969 में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय में इंस्पेक्टर लीगल मेट्रोलॉजी के तीन पदों को भरने के लिए ली परीक्षा की मेरिट के आधार पर 12 अभ्यर्थियों और पोस्ट कोड 975 में राज्य बिजली बोर्ड में इलेक्ट्रीशियन के 22 पदों को भरने के लिए 10 सितंबर को ली लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 104 अभ्यर्थियों का  चयन 14 नवंबर को होने वाले दस्तावेजों के सत्यापन के लिए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed